आंखों में खटकने लग गई थी पत्‍नी, दो दोस्‍तों संग मिलकर रची खतरनाक साजिश, आखिरी वक्‍त हो गई एक चूक, और फिर…

होमताजा खबरक्राइम

खटकने लगी थी पत्‍नी, दोस्‍तों संग रच डाली खतरनाक साजिश, फिर हुई एक छोटी सी चूक

Last Updated:

दिल्ली के रनहौला इलाके में 28 साल की महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के रिश्ते शुरू से खराब थे और मामला सीएडब्‍ल्‍यू सेल तक भी पहुंचा था. आरोप है कि पति ने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए अपने दो दोस्तों से संपर्क किया. वारदात के दिन दोनों प्रिंटर लेने के बहाने घर पहुंचे और करीब 45 मिनट बाद सीढ़ियों पर महिला को गोली मार दी.

रनहौला में पत्नी को गोली मारने की साजिश का खुलासा करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को अरेस्‍ट किया है. (एआई इमेज)

Delhi Crime News: आंखों में पत्‍नी खटकने लगी तो एक शख्‍स ने अपने दो दोस्‍तों के साथ मिलकर उसकी हत्‍या की साजिश रच डाली. मामला दिल्‍ली के रनहौला थाना के अंतर्गत आने वाले बपरौला इलाके का है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला के पति सहित तीन आरोपियों को अरेस्‍ट किया है. वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी प्रिंटर लेने के बहाने महिला के घर में दाखिल हुए और करीब 45 मिनट तक वहां रहे. मौका मिलते ही सीढ़ियों पर महिला को गोली मार दी. गोली लगने के बावजूद महिला की जान बच गई.

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच रिश्ते लंबे समय से ठीक नहीं थे. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला क्राइम अगेंस्‍ट वूमेन सेल (सीएडब्‍ल्‍यू) तक पहुंच गया था. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बच्चे नहीं थे और शादी के शुरुआती दौर से ही उनके संबंध अच्छे नहीं थे. आरोप है कि इसी खराब रिश्ते और परिवार की नाराजगी के बीच पति ने पत्नी की खत्म करने की साजिश के बारे में सोचना शुरू कर दिया. इसके लिए उसने अपने दो दोस्तों से संपर्क किया. प्लानिंग इस तरह की गई कि एक दोस्त की घर में आसानी से एंट्री हो सके और उसके साथ दूसरा शख्स शूटर के तौर पर अंदर पहुंच जाए.

  1. दोस्त ने शूटर की घर में कराई आसान एंट्री: पुलिस के अनुसार, इस साजिश में शामिल मिट्ठू उर्फ दीपक आरोपी पति का दोस्त था. महिला उसे जानती थी. इसी वजह से दीपक की घर में एंट्री को लेकर ज्यादा शक होने की संभावना नहीं थी. दीपक ने दूसरे युवक आकाश को भी इस वारदात के लिए तैयार किया था. पूरी प्लानिंग में दोनों की भूमिका अलग-अलग बताई जा रही है. दीपक का काम शूटर आकाश को घर के अंदर इंट्री दिलाना था, जबकि आकाश का काम महिला को गोली मारना था.
  2. वारदात से पहले गुजरात चला गया था पति: पुलिस की जांच में सामने आया है कि वारदात के समय संदीप कुमार खुद दिल्ली में मौजूद नहीं था. खुद को शक के घेरे से बाहर रखने के मकसद से वह वह गुजरात चला गया था. ताकि वारदात के बाद इस मामले को दूसरा एंगल दिया जा सके. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पति का गुजरात जाना महज संयोग था या फिर साजिश का ही हिस्सा था. पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक एवि‍डेंस की भी जांच कर रही हैं.
  3. परिवार भी महिला को पसंद नहीं करता था: पुलिस के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी पति के परिवार के लोग भी महिला को पसंद नहीं करते थे. पुलिस अब इस एंगल की भी जांच कर रही है कि पारिवारिक नाराजगी और पति-पत्नी के खराब रिश्ते ने साजिश में किस तरह भूमिका निभाई. आरोप है कि पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पति ने अपने दो दोस्तों का सहारा लेने का फैसला किया. इसमें उसने ऐसे दोस्त को चुना, जिसकी महिला के घर में एंट्री आसानी से हो सकती थी.
  4. प्रिंटर लेने के बहाने घर पहुंचे दोनों युवक: पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को मिट्ठू उर्फ दीपक और आकाश प्रिंटर लेने के बहाने महिला के घर पहुंचे. दोनों करीब 45 मिनट तक घर के अंदर रहे. दीपक की महिला से पहचान होने की वजह से उसकी एंट्री फ्रेंडली तरीके से हुई. उसके साथ आकाश भी घर के अंदर पहुंच गया. पुलिस का आरोप है कि दोनों वहां सही मौके का इंतजार कर रहे थे. कुछ देर बाद महिला जब घर की सीढ़ियों पर पहुंची तो आकाश ने उस पर गोली चला दी. गोली महिला को लगी और वह घायल होकर गिर गई.
  5. गोली की आवाज से मचा हड़कंप: फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. 28 वर्षीय महिला को तत्काल द्वारका के वेंकटेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई. गनीमत रही कि गोली लगने के बावजूद महिला की जान बच गई. रनहौला थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की. महिला के खुलासे के बाद पुलिस ने पहले मिट्ठू उर्फ दीपक और फिर आकाश को गिरफ्तार किया.

पति समेत तीनों गिरफ्तार
दोनों आरोपियों के कबूलनामें के आधार पर पुलिस ने महिला के पति संदीप कुमार को भी अरेस्‍ट कर लिया है. पुलिस इस पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका और वारदात से पहले हुई बातचीत की जांच कर रही है. जांच में पति-पत्नी के पुराने विवाद, सीएडब्‍ल्‍यू सेल तक पहुंचे मामले, परिवार की नाराजगी और पति के गुजरात जाने जैसे पहलुओं को भी जोड़ा जा रहा है. फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि पत्नी को खत्म करने की साजिश कब शुरू हुई, किसने किससे संपर्क किया और वारदात को अंजाम देने की पूरी प्लानिंग कैसे तैयार हुई. पुलिस इन सभी कड़ियों को सबूतों के आधार पर जोड़ने में जुटी है.

About the Author

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *