दिल्लीवालों दिवाली पर मेट्रो से जाने का है प्लान तो पढ़ लें ये खबर, रात 10 बजे तक ही चलेगी आखिरी मेट्रो

होमताजा खबरDelhi

दिल्लीवालों दिवाली पर मेट्रो से जाने का प्लान? तो जान लें आखिरी ट्रेन का टाइम

Last Updated:

Delhi Metro Diwali Timing: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है. 8 नवंबर को सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 11 बजे की जगह रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी यही समय लागू रहेगा. यानी रात में घर लौटने का प्लान है तो आखिरी मेट्रो का समय जरूर देख लें. वहीं पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर सुबह पहली मेट्रो एक घंटे पहले यानी 6 बजे से चलेगी. बाकी लाइनों पर सेवाएं सामान्य समय के मुताबिक चलेंगी. DMRC ने यात्रियों को बदले हुए समय के अनुसार सफर की योजना बनाने की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली में 8 नवंबर को दिवाली के दिन मेट्रो की आखिरी ट्रेन रात 10 बजे चलेगी. (फाइल फोटो)

दिवाली पर अगर आप दिल्ली में मेट्रो से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. त्योहार के दिन मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है. ऐसे में अगर आप रात में कहीं घूमने जाने वाले हैं या फिर दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलकर देर से घर लौटने का प्लान बना रहे हैं तो समय का खास ध्यान रखना होगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के मुताबिक 8 नवंबर यानी रविवार को सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 11 बजे की जगह रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी. यह बदलाव एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी लागू रहेगा. यानी सामान्य दिनों के मुकाबले यात्रियों को एक घंटे पहले अपनी आखिरी मेट्रो पकड़नी होगी.

हालांकि यात्रियों को सुबह के सफर में कुछ राहत भी मिलेगी. DMRC ने पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर रविवार को मेट्रो सेवा सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू करने का फैसला किया है. इन तीनों लाइनों पर पहली मेट्रो सुबह 7 बजे के बजाय 6 बजे से चलेगी. बाकी सभी लाइनों पर पहली मेट्रो अपने नियमित समय के अनुसार ही उपलब्ध रहेगी. दिनभर मेट्रो सेवाएं सामान्य समय पर चलेंगी. बदलाव सिर्फ आखिरी मेट्रो के समय और इन तीन लाइनों की सुबह की शुरुआत में किया गया है. ऐसे में दिवाली के दिन मेट्रो से यात्रा करने वालों को अपनी लाइन के हिसाब से समय देखना जरूरी होगा.

DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे बदले हुए समय को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं.

सभी लाइनों पर रात 10 बजे रवाना होगी आखिरी मेट्रो

DMRC के मुताबिक दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी. आमतौर पर यह सेवा रात 11 बजे शुरू होती है. इस बार त्योहार के मद्देनजर इसे एक घंटे पहले कर दिया गया है. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी आखिरी मेट्रो रात 10 बजे ही चलेगी. इसलिए एयरपोर्ट जाने या वहां से लौटने वाले यात्रियों को भी इस बदलाव का ध्यान रखना होगा.

पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर सुबह जल्दी मिलेगी मेट्रो

सुबह के यात्रियों के लिए पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर खास व्यवस्था की गई है. रविवार को इन लाइनों पर पहली मेट्रो सुबह 6 बजे से चलेगी. सामान्य रविवार को इन तीनों लाइनों पर पहली ट्रेन सुबह 7 बजे शुरू होती है. बाकी सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं अपने रोजाना के निर्धारित समय पर ही शुरू होंगी. यानी सुबह जल्दी निकलने वालों को इन तीन लाइनों पर एक घंटे पहले सफर करने का मौका मिलेगा.

घर से निकलने से पहले देख लें मेट्रो का समय

DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे बदले हुए समय को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं. खासकर रात में सफर करने वालों को आखिरी मेट्रो का इंतजार करने के बजाय समय से स्टेशन पहुंचना चाहिए. दिवाली पर बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है. ऐसे में स्टेशन पहुंचने में लगने वाले अतिरिक्त समय को भी ध्यान में रखें. मेट्रो के समय में बदलाव की जानकारी लेकर निकलेंगे तो त्योहार के दिन आखिरी ट्रेन छूटने की परेशानी से बच सकेंगे.

About the Author

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *