गाजियाबाद में लेंटर डालने के दौरान गिरी शटरिंग, मलबे में दबे 7 मजदूर, 1 की मौत, 6 घायल 

Last Updated:

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दुखद खबर आई. यहां एक घर का लेंटर डालने के दौरान शटरिंग गिर गई. इससे एक मजदूर की मौत हो गई. 

गाजियाबाद में हादसे के बाद जुटी भीड़.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर से यहां सीकरी खुर्द गांव में एक मकान पर लेंटर डालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अचानक शटरिंग गिरने से काम कर रहे 7 मजदूर मलबे के नीचे दब गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी 7 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया. इस हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

मोदीनगर के सीकरी खुर्द गांव से मानकी रोड का है. सुबह के समय एक मकान पर लेंटर डालने का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक शटरिंग का सपोर्ट जवाब दे गया और लेंटर की सेटिंग भरभराकर नीचे गिर गई. वहां काम कर रहे 7 मजदूर मलबे में दब गए. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी 7 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया. लेकिन इस हादसे में फरीदनगर निवासी मजदूर छोटू की जान नहीं बच सकी. वहीं, घायल मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. हादसे के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.

मोदीनगर की एसडीएम कोमल पंवार ने कहा कि NDRF मौके पर पहुंची. सर्चिंग की गई कोई और तो नहीं दबा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *