Last Updated:
Ghaziabad News: गाजियाबाद में पिता-पुत्र को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है.
बेटे ने पिता की हत्या की
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. जिले के थाना लोनी क्षेत्र आशियाने इलाके में एक पुत्र ने जिसकी उम्र 22 वर्ष है अपने ही पिता की हत्या करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि पिता की डांट और मारपीट से नाराज बेटे ने देर रात सोते समय धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है.
पिता की डांट से गुस्साया बेटा
मृतक की पहचान 58 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, इरफान का बेटा उमर दिनभर मोबाइल फोन में लगा रहता था. इसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट लगाई थी. आरोप है कि पिता की डांट और मारपीट से नाराज होकर बेटे ने देर रात उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब इरफान सो रहे थे. आरोप है कि बेटे ने धारदार हथियार यानी दाव से पिता पर हमला कर दिया. गंभीर हालत में इरफान को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया. पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता चांदनी ने अपने भाई उमर पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है. शुरुआती जानकारी में आरोपी की उम्र 15 साल बताई गई थी, लेकिन उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के अनुसार वह बालिग है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और पूछताछ में जुटी है.
