Last Updated:
आईआईटी दिल्ली की केमिस्ट्री प्रोफेसर रितु गुप्ता ने स्टूडेंट्स के साथ एक नया सेंसर सिस्टम बनाया है. अब फ्रिज में फल या सब्जी खराब होने पर तुरंत मोबाइल पर अलर्ट मिल जाएगा। इसकी कीमत मात्र पांच से दस रुपये है। इससे खाने की बर्बादी रुकेगी और लोगों के पैसे भी बचेंगे.
पटनाः अब फ्रिज में रखे फल और सब्जियां खराब होने से पहले ही आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी. आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने एक नया सेंसर मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया है. यह तकनीक आपके फ्रिज के अंदर रखे सामान की सुरक्षा करेगी. इससे खाने की बर्बादी और पैसों के नुकसान दोनों से राहत मिलेगी.
क्या है समस्या और समाधान?
फ्रिज में रखा हुआ खाना अक्सर खराब हो जाता है. व्यस्त जीवनशैली के कारण लोग बार-बार फ्रिज खोलकर यह नहीं देख पाते कि कौन सा सामान सही है. जब खाना सड़ जाता है, तब लोगों का ध्यान उस पर जाता है. इसके बाद मजबूरी में उसे फेंकना पड़ता है. इस समस्या से निपटने के लिए आईआईटी दिल्ली की केमिस्ट्री प्रोफेसर रितु गुप्ता और उनकी दो स्टूडेंट्स—निधि और वर्षा ने मिलकर यह खास सेंसर सिस्टम विकसित किया है.
कैसे काम करता है यह सिस्टम?
यह सेंसर तकनीक बेहद वैज्ञानिक तरीके से काम करती है. प्रोफेसर रितु गुप्ता ने बताया कि खाना खराब होने पर फ्रिज के अंदर कई तरह के मॉलिक्यूल यानी अणु रिलीज होते हैं. यह नया केमिकल सेंसर उन मॉलिक्यूल को तुरंत पहचान लेता है.
इसे तैयार करने के लिए कई मल्टीपल सेंसर का इस्तेमाल किया गया है. जब फ्रिज में रखा कोई भी प्रोडक्ट खराब होने लगता है, तो यह सिस्टम तुरंत एक्टिव हो जाता है. इसके बाद आपके मोबाइल पर एक अलर्ट आ जाता है। इससे आपको समय रहते पता चल जाता है कि कौन सा सामान खराब हो रहा है. आप समय रहते उसे इस्तेमाल कर सकते हैं और उसे फेंकने से बचा सकते हैं.
बेहद कम है इसकी कीमत
इस नई तकनीक की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम लागत है. प्रोफेसर रितु गुप्ता के मुताबिक, इस सेंसर मॉनिटरिंग सिस्टम की कीमत मात्र 5 से 10 रुपये के बीच है. इतनी कम कीमत होने के कारण यह आम लोगों की पहुंच में आसानी से आ सकता है.
कंपनियों से संपर्क जारी
इस आविष्कार को बड़े पैमाने पर बाजार में लाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए कुछ बड़ी कंपनियों से बातचीत की जा रही है. अगर कोई कंपनी इस तकनीक को अपनाना चाहती है, तो आईआईटी दिल्ली टीम इसे साझा करने के लिए तैयार है. इस तकनीक के आने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और घरों में होने वाली फूड बर्बादी पर रोक लगेगी.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
