नोएडा-गाजियाबाद में AQI 400 के पार, NCR में हवा हुई दमघोंटू, पटाखों ने सांसों पर लगाया पहरा

नोएडाः पूरे देशभर में दीवाली मनाई गई. इस दौरान लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े. आधी रात तक लोग सड़कों पर और गलियों में पटाखे जलाए हैं, जिसका नतीजा आज सुबह देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ा हुआ मिल रहा है. आगरा के संजय पैलेस इलाके में पीएम 2.5-240 दर्ज किया गया है. वहीं मनोहरपुर में 196 और शास्त्रीपुरम में 194 दर्ज किया गया है. इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-150 में 331, सेक्टर-39 में 314, सेक्टर-1 में 324, सेक्टर-62 में 440, सेक्टर-116 में 297, सेक्टर-125 में 309 और सेक्टर-110 में 349 एक्यूआई दर्ज किया गया है.

गाजियाबाद में एक्यूआई 400 के पार
गाजियाबाद के वेव सिटी के पास पीएम 2.5, 390, नई तहसील लोनी में 463, वसुंधरा में 295, संजय नगर में 355, इंदिरापुरम में 333, लोनी में 377, वेद विहार में 402 और गोविंदपुरम में 352 एक्यूआई दर्ज किया गया है. ग्रेटर नोएडा के शिव नादर यूनिवर्सिटी के पास एक्यूआई 268, घोड़ी-बछेड़ा इलाके में 305, नॉलेज पार्क के पास 296 और नॉलेज पार्क-V इलाके में एक्यूआई 335 दर्ज किया गया है. बता दें कि यह आंकड़े 9 नवंबर के सुबह 5 बजे के हैं.

लखनऊ में भी हाल हुआ बुरा
वहीं राजधानी लखनऊ की बात करें तो केंद्रीय विद्यालय इलाके में एक्यूआई 287, तालकटोरा डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज सेंटर के पास 294, लालबाग के पास 327 और गोमती नगर के पास 163 एक्यूआई दर्ज किया गया है. मेरठ के सेक्टर-4सी शताब्दी नगर इलाके में 328, जय भीम नगर में 321, पल्लवपुरम फेज-2 में 298, गंगा नगर में 337 और एमआईईटी कॉलेज के पास 294 एक्यूआई दर्ज किया गया है. वाराणसी के अरधली बाजार इलाके में एक्यूआई 252, मलदहिया में 342, आईईएसडी बीएचयू के पास 261 और भेलूपुर में 276 एक्यूआई दर्ज किया गया है.

कुल 4 कैटेगरी में दर्ज होता है एक्यूआई
आपको बता दें कि सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मानकों के मुताबिक शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *