नए घर में आलिया-रणबीर ने मनाई दीवाली, राहा की क्यूट अदाओं ने जीता दिल, परिवार ने लिया ऋषि कपूर का आशीर्वाद, Pics

Last Updated:

Alia Bhatt Diwali Photos: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने नए घर कृष्णा राज बंगले में परिवार के साथ दिवाली मनाई. आलिया ने सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें राहा कभी मम्मी-पापा को किस करती तो कभी पापा रणबीर के साथ ट्विनिंग करती नजर आईं. परिवार ने ऋषि कपूर की तस्वीर के सामने पोज देकर उन्हें भी याद किया.

रविवार 8 नवंबर को देशभर में दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया गया. बॉलीवुड सितारों ने भी अपने परिवार के साथ इस त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की दिवाली भी काफी खास रही. कपल ने अपने नए घर कृष्णा राज बंगले में परिवार के साथ त्योहार मनाया. आलिया ने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें उनकी बेटी राहा ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *