Last Updated:
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका. लगातार बारिश के कारण खिलाड़ी मैदान डगआउट में ही इंतजार करते रह गए. अब तक हुए दो दिन के खेल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 464 रन बनाकर पारी घोषित किया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 36 रन पर 2 विकेट खो दिए हैं.
इंडिया ए बनाम न्यूजीलैंड ए
नई दिल्ली: लगातार बारिश के कारण भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे तीसरे अनौपचारिक टेस्ट का तीसरा दिन बारिश के कारण धुल गया है. तीसरे दिन के खेल में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ए ने दो विकेट पर 36 रन बना लिए थे. भारत ए ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित की थी.
भारत ए की ओर से ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दौरे में लगातार दूसरा शतक जड़ते हुए 102 रन बनाए. उनके अलावा साई सुदर्शन ने 88, ध्रुव जुरेल ने 71, तिलक वर्मा ने नाबाद 81 और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रन का योगदान दिया. दोनों टीम के बीच शुरुआती दो मुकाबले ड्रॉ रहे थे.
बारिश के कारण बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की नहीं हुई प्रैक्टिस
तीसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने से भारतीय टेस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की शृंखला से पहले मैच अभ्यास का मौका नहीं मिल सका. दोनों गेंदबाज ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं. दूसरे दिन शाम को बुमराह ने छह ओवर गेंदबाजी की लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने न्यूजीलैंड ए की पहली पारी में गिरे दोनों विकेट हासिल किए.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
