Last Updated:
दिल्ली के बाली नगर में डॉ. आदित्य विज के पास विंटेज ट्रे का अनोखा संग्रह है. उन्होंने 1960 से 1980 के दशक की रंग-बिरंगी ट्रे को अपने घर की दीवार पर सजा रखा है. इनमें शादी के कार्ड और विदेशी नजारों वाली ट्रे भी शामिल हैं. यह अनोखा शौक पुरानी यादों को ताजा करता है.
नई दिल्लीः आज के दौर में भले ही बाजार में डिजाइनर और चमचमाती ट्रे की भरमार हो लेकिन 1960 से 1980 के दशक की रंग-बिरंगी ट्रे की बात ही कुछ और थी. कभी मेहमानों के सामने चाय-नाश्ता परोसने की शान मानी जाने वाली ये ट्रे आज हर घर से गायब हो चुकी हैं. हालांकि दिल्ली में एक घर ऐसा है जहां पर आज भी 60 के दशक की वो सारी ट्रे सजाकर और महफूज करके रखी गई हैं. इस घर ने इन ट्रे को यादों की धरोहर बनाकर रखा गया है.
फूलों वाले डिजाइन, चमकीले रंग, खूबसूरत नक्काशी और पुराने जमाने का खास अंदाज देखकर आपको वो दौर याद आ जाएगा. जब लोग इन ट्रे को घर की शान मानते थे. इन ट्रे को देखकर आपको भी अपने दादा-दादी और नाना-नानी के घर की याद आ जाएगी.यह अनोखा संग्रह तैयार करने वाले शख्स दिल्ली के बाली नगर के रहने वाले डॉ. आदित्य विज हैं.
शादी के कार्ड के साथ लोग देते थे ट्रे
डॉ. आदित्य ने बताया कि उनके पास विंटेज ट्रे कलेक्शन है जो की 1960 से लेकर 1970 और 1980 के बीच का है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर की दीवारों पर इन अनोखी ट्रे कलेक्शन को पूरी तरह से सजा कर रखा है. जब भी कोई मेहमान उनके घर आता है. खास तौर पर जो 80 से लेकर 90 के दशा के बीच होते हैं तो वह ट्रे को देखकर अपना बचपन याद करते हैं और बताते हैं कि उनके घरों में कौन-कौन सी ट्रे हुआ करती थी.
उन्होंने बताया कि ट्रे की खासियत यह है कि पुराने जमाने में लोग कुछ ऐसे भी थे. जो शादी के कार्ड के साथ ट्रे के पीछे भी शादी का निमंत्रण लिखवा कर शादी के कार्ड के साथ ट्रे को भी गिफ्ट के तौर पर दिया करते थे. उनके पास एक ट्रे है जो की 3 मार्च 1963 की है इस ट्रे में उसे वक्त जिन दो लोगों की शादी थी. उन दोनों का नाम लिखा हुआ है और यकीनन इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे शादी के कार्ड के साथ इसे भी शादी के निमंत्रण के तौर पर दिया गया होगा.
ताजमहल से लेकर अमेरिका और जापान तक की ट्रे मौजूद
डॉ. आदित्य विज ने बताया कि 1950 से लेकर 1980 का दौर ऐसा था. जब ये ट्रे रंग बिरंगी होती थी और कई बड़े ब्रांड भी इन ट्रे को बनाते थे. उनके पास किसान सॉस का एक ट्रे है जो पहले ब्रिटिश कंपनी बनाती थी. इसके अलावा उनके पास स्विट्जरलैंड, ताजमहल, अमेरिका और जापान के नजारे को दिखाने वाली ट्रे तक मौजूद है. यानी अमेरिका, स्विट्जरलैंड और जापान से लेकर ताजमहल तक के इमेज की बनी हुई ट्रे हैं.
पहले जमाने में जब मेहमान किसी के घर आते थे तो लोग ट्रे भी दिखाते थे कि उनके पास कौन सी ट्रेन मौजूद है. यह एक शान का भी प्रतीक माना जाता था. इसीलिए उन्होंने इन खास और अनोखी ट्री कलेक्शन को अपने घर में दीवार पर सजा कर रखा है. जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं कि उनके पास कुछ ट्रे ऐसी भी हैं, जो 1940 के वक्त की है. अब ऐसा ट्रे कलेक्शन आपको कहीं नहीं मिलेगा.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
