‘मेरे भाई की सांसें चल रही थीं, उसे बचाया जा सकता था…’ दिवाली पर 10 साल के बच्चे की मौत, बड़े भाई का दर्द सुन कांप उठेगा दिल

होमताजा खबरDelhi

उसकी सांसें चल रही थीं…10 साल के बच्चे की मौत पर बड़े भाई का अस्पताल पर आरोप

Last Updated:

दिल्ली के नरेला में दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं. 10 साल का बच्चा घर के बाहर हाथ में अनार लेकर पटाखा जला रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ. बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. आखिर उस रात क्या हुआ था?

अनार जलाना पड़ा भारी (AI Generated)

नई दिल्ली: दिवाली की खुशियां मनाने के लिए एक 10 साल का बच्चा घर के बाहर पटाखे जला रहा था. तभी उसके हाथ में पकड़ा अनार अचानक फट गया. धमाका इतना जोरदार था कि बच्चा पीछे की ओर गिर पड़ा और उसकी जान चली गई. दिल्ली के नरेला में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार की दिवाली को मातम में बदल दिया.
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, लड़का अपने घर के बाहर पटाखे फोड़ रहा था तभी यह घटना हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को दिवाली पर रात करीब 9.45 बजे हुई, जब वह अपने घर के सामने हाथ से ‘अनार’ जला रहा था.

घटना के एक कथित वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा अपने हाथ में ‘अनार’ पकड़े हुए है और अचानक उसमें विस्फोट हो जाता है और इसका प्रभाव इतना शक्तिशाली था कि बच्चा पीछे की ओर गिर जाता है. पुलिस ने बताया कि ‘अनार’ में विस्फोट से उसके सीने में चोटें आईं, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

अस्पताल ने दावा किया है कि उसे मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि परिवार का दावा है कि उसकी सांसे तब तक चल रही थी और अस्पताल ने उसे बचाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए. पुलिस को रात करीब 10.50 बजे अस्पताल से सूचना मिली कि पटाखे फोड़ने संबंधी घटना में झुलसे बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया है. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

लड़के के बड़े भाई ने आरोप लगाया कि अस्पताल ले जाने के बावजूद उसे बचाने के पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए. उन्होंने कहा, ‘वह मेरा छोटा भाई था. वह ‘अनार’ जला रहा था जब यह घटना हुई. हम उसे अस्पताल ले गए, लेकिन कर्मचारियों ने उसे बचाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया. मेरे पिता की तबीयत भी बिगड़ने लगी.’

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को लड़के का शव ले जाने की अनुमति नहीं दी गई और पुलिस उसे अज्ञात स्थान पर ले गई.भाई ने आरोप लगाया, ‘मेरे भाई को बचाया जा सकता था. मुझे पता है कि तबतक उसकी सांसें चल रही थी. उन्होंने उसे बचाने के लिए कुछ नहीं किया.’

About the Author

Harshita Patel

Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *