वंसुधरा चौकी ब्लास्ट पर लोनी विधायक को बयान देना पड़ा भारी, पाकिस्तान से आया फोन, बम से उड़ाने की धमकी

Last Updated:

विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फोन पर धमकी मिली. कॉल करने वाले ने गाजियाबाद में हुए धमाके का हवाला देकर उन्हें निशाना बनाने की बात कही. दरअसल, उन्होंने कल हुई पुलिस चौकी ब्लास्ट मामले पर बयान दिया था.

विधायक नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद : गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. विधायक ने दावा किया कि कॉल पाकिस्तान के नंबर से आया था. फोन करने वाले ने कहा कि गाजियाबाद में बम धमाके के बाद अब नंदकिशोर गुर्जर की बारी है.

वीडियो में गुर्जर ने कहा था कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की चौकी में हुए धमाके की जिम्मेदारी एक आतंकी संगठन ने ली है. उन्होंने कहा था कि योगी सरकार और पुलिस ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं करेगी. दीपावली पर हुई घटना के बाद गुर्जर ने लोगों से नहीं घबराने और भरोसा रखकर त्योहार मनाने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि गाजियाबाद पुलिस जल्द ही धमाका करने वालों को सजा देगी. उन्होंने दोषियों को जवाब देने और जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई करने की बात भी कही थी.

बताया जा रहा है कि इसी बयान के बाद शनिवार को विधायक को फोन पर धमकी मिली. कॉल करने वाले ने गाजियाबाद में हुए धमाके का हवाला देकर उन्हें निशाना बनाने की बात कही. अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है.

यह है मामला

घटना 6 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजकर 50 मिनट की है. उस समय उपनिरीक्षक विकास सिंह वसुंधरा पुलिस चौकी पर मौजूद थे. इसी दौरान चौकी के पिछले हिस्से में अचानक तेज धमाका हुआ. धमाके की आवाज से चौकी परिसर में हड़कंप मच गया. घटना के बाद मौके पर फील्ड यूनिट और अन्य जांच एजेंसियों को बुलाया गया. टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की.

इस मामले में उपनिरीक्षक विकास सिंह की ओर से इंदिरापुरम थाने में लिखित शिकायत दी गई. इसके आधार पर 7 नवंबर 2026 को शाम 5:29 बजे FIR दर्ज की गई. मुकदमे में फिलहाल किसी व्यक्ति को नामजद नहीं किया गया है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *