'लेडी डॉन' जोया खान को कोर्ट ने नहीं दी जमानत, हाशिम बाबा की पत्नी को क्यों किया था गिरफ्तार?

होमताजा खबरDelhi

‘लेडी डॉन’ जोया खान को कोर्ट ने नहीं दी जमानत, क्‍यों की गई थी ग‍िरफ्तार?

Last Updated:

दिल्ली कोर्ट ने गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी और लेडी डॉन जोया खान की जमानत खारिज कर दी है. जोया पर नादिर शाह मर्डर केस की साजिश और शूटरों की मदद के गंभीर आरोप लगे हैं. जोया 15 महीने से जेल में बंद है.

हाश‍िम बाबा की पत्‍नी जोया खान की जमानत याच‍िका खार‍िज.

Lady Don Zoya Khan: दिल्ली की एक अदालत ने गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान को जमानत देने से इनकार कर दिया है. जोया पर नादिर शाह हत्याकांड की साजिश में सक्रिय भूमिका निभाने के आरोप हैं.

बता दें कि गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान को व्यवसायी नादिर शाह की 2024 में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था. अब कोर्ट ने जोया को जमानत देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने कहा कि जोया खान ने साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई थी. शूटरों की व्यवस्था से लेकर हत्या के बाद सबूत छिपाने तक का काम जोया ने किया था.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह लालर ने पटियाला हाउस कोर्ट में 9 जून को यह आदेश पारित किया जो गुरुवार को सार्वजनिक हुआ. इसमें कोर्ट ने जमानत न देने का फैसला किया. यह जोया खान की पहली जमानत याचिका थी, जिसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 24 फरवरी 2025 को गिरफ्तार किया था.

अदालत ने मामले की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि यह पूर्व नियोजित साजिश थी, जिसमें सार्वजनिक स्थान पर नादिर शाह को गोली मारकर हत्या की गई. न्यायाधीश ने टिप्पणी की, “आरोपी के खिलाफ आरोप साजिश में सक्रिय भूमिका दर्शाते हैं, जिसमें शूटरों को निर्देश देना, योजना पर चर्चा, हत्या के बाद खुलासा और कवर-अप प्रयास शामिल हैं. इसके अलावा उनके आवास से फायरआर्म बरामद हुआ है.”

कोर्ट ने हालांकि स्वीकार किया कि जोया खान 15 महीने से ज्यादा समय से हिरासत में हैं, लेकिन ऐसी संगठित अपराध वाली घटनाओं में हिरासत की अवधि निर्णायक नहीं हो सकती. बाहर निकलकर गवाहों को प्रभावित करने की आशंका हो सकती है.

बता दें कि जोया खान को अंडरवर्ल्ड में ‘लेडी डॉन’ भी कहा जाता है. जोया को 12 सितंबर 2024 को सीआर पार्क निवासी 35 वर्षीय नादिर शाह की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था. नादिर साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में शार्क्स जिम के मालिक थे. इन्हें जिम के बाहर दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारी थी. पुलिस के अनुसार यह गैंग वॉर का नतीजा था और हाशिम बाबा व लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा माना जाता है.

जोया खान पर आरोप है कि उन्होंने शूटरों की व्यवस्था की, उनकी दिल्ली से भागने में मदद की और साजिश की बैठकें कीं. पुलिस ने उनके घर से हथियार भी बरामद किया है. हालांकि जोया ने दलील दी कि उसका गुनाह सिर्फ ये है कि वह हाशिम बाबा की पत्नी है.

जोया खान कौन है?
जोया खान की उम्र 33 साल है और वह दिल्ली के गैंगस्टर हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी हैं. हाशिम बाबा फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं और उस पर हत्या, एक्सटॉर्शन, आर्म्स स्मगलिंग आदि दर्जनों मामले हैं. जोया को अंडरवर्ल्ड में ‘लेडी डॉन’ के नाम से जाना जाता है. फरवरी 2025 में भी जोया को 1 करोड़ के हेरॉइन (270 ग्राम) के साथ गिरफ्तार किया गया था.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *