Last Updated:
दिल्ली में चार साल का इमरान अपनी मां के सामने खुले मैनहोल में गिरकर सीवर में समा गया. बच्चा पार्क में खेलने गया था. कुछ देर बाद वह खुले सीवर के पास पहुंचा और उसमें गिर गया. हादसे की खबर मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. बच्चे को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. NDRF की टीम भी बचाव अभियान में जुटी है. सीवर लाइन में सक्शन पंप और स्कैनिंग उपकरणों की मदद से तलाश की जा रही है. हालांकि अब तक इमरान का पता नहीं चल पाया है. परिवार बच्चे के सुरक्षित बाहर आने का इंतजार कर रहा है.
दिल्ली में चार साल का इमरान खुले मैनहोल से सीवर में गिर गया. (फोटो X/PTI)
दिल्ली में एक खुले मैनहोल ने चार साल के मासूम इमरान की जान खतरे में डाल दी है. बच्चा अपनी मां के साथ था और खेलते-खेलते सीवर के पास पहुंच गया. तभी अचानक वह खुले मैनहोल से नीचे सीवर में जा गिरा. मां के सामने ही उसका बेटा गहरे नाले में समा गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिवार के लोग बदहवास हैं और आसपास मौजूद लोग भी बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे हैं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. लेकिन अब तक इमरान का कोई सुराग नहीं मिला है. चार साल के बच्चे के सीवर में गिरने की इस घटना ने एक बार फिर खुले मैनहोल और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
