Last Updated:
Desi Cow Organic Ghee: भारत का देसी गाय का ऑर्गेनिक घी अमेरिका में धमाल मचा रहा है. प्योर इंडियन फूड ब्रांड वहां नंबर वन ऑर्गेनिक प्रोडक्ट बन गया है. इसे 2008 में शुरू किया गया था और अब यह भारत में भी लॉन्च हो चुका है. इसकी मार्केट में कीमत 2000 रुपये किलो है.
नई दिल्ली: भारत का देसी घी अमेरिका में धमाल मचा रहा है. यह घी वहां का नंबर वन ऑर्गेनिक प्रोडक्ट बन चुका है. अमेरिका वाले इसके स्वाद के दीवाने हो चुके हैं. यही वजह है कि अमेरिका के लोगों ने इसकी डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ा दी है कि यह घी अमेरिका में नंबर वन ब्रांड देसी गाय का ऑर्गेनिक घी बनकर सामने आया है. इस ब्रांड को शुरू करने वाले संदीप अग्रवाल के साथी राजेश अग्रवाल ने बताया कि यह घी अमेरिका वालों को खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि यह पूरी तरह से ऑर्गेनिक है. मार्केट में देसी घी के नाम पर बहुत कुछ बेचा जा रहा है, लेकिन देसी गाय का देसी घी बहुत कम लोग बेच रहे हैं. देसी गाय का यह घी स्वाद के साथ ही भरपूर सेहत से भरा हुआ है. यही वजह है कि अमेरिका वालों ने इसे नंबर वन ऑर्गेनिक ब्रांड बना दिया है.
पहले दही फिर मक्खन से बनाया जाता है यह घी
राजेश अग्रवाल ने बताया कि उनके ब्रांड का नाम ‘प्योर इंडियन फूड है. अमेरिका में भी इसी नाम से यह मशहूर है. उन्होंने बताया कि इसे बनाने के लिए एक लंबी प्रक्रिया अपनाई जाती है. उन्होंने बताया कि सबसे पहले दूध लेते हैं. फिर उसे दही की तरह जमा लेते हैं. फिर उसका बिलोना करते हैं, जिससे मक्खन बनता है. फिर उस मक्खन को उबालकर घी बनाते हैं. इस लंबी प्रक्रिया के बाद यह देसी गाय का देसी घी बनकर तैयार होता है.
उन्होंने बताया कि भारत में जब इसे लॉन्च किया गया, तब एक चुनौती यह आई कि यहां पर मौजूद जो गौशाला है. वो सभी मानकों पर खरी नहीं उतरती है. इसीलिए थोड़ी चुनौती आ रही है, क्योंकि हमें इस घी का जो नाम है. वह बनाए रखना है. इसीलिए जो गौशाला सभी मानकों पर खरी उतर रही है. वहीं से दूध लिया जा रहा है. फिर इसको बनाया जा रहा है. इसकी कीमत लगभग 2000 रुपए से शुरू है.
2008 में अमेरिका में शुरू हुआ था सफर
राजेश अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका में पहले उनके ब्रदर इन लॉ कंप्यूटर का काम करते थे. फिर उन्होंने कंप्यूटर का काम छोड़कर अमेरिका में ही देसी गाय के देसी घी को बनाने का काम 2008 में शुरू किया था. 2008 से लेकर आज 2026 तक उन्होंने इस ब्रांड को नंबर वन ऑर्गेनिक ब्रांड बना दिया है. यह अमेरिका का एक ऐसा ब्रांड है. जो देसी गाय के देसी घी को बना रहा है. यह घी लोगों को स्वाद के साथ ही सेहत भी दे रहा है. यही वजह है कि अमेरिका के लोगों ने इस आर्गेनिक घी ब्रांड को नंबर वन ब्रांड बना दिया है. उन्होंने बताया कि अब भारत में भी इसे लांच कर दिया गया है. ताकि भारत के लोग भी इस आर्गेनिक घी का स्वाद ले सकें.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
