Last Updated:
Microsoft Outage LIVE Updates: माइक्रोसॉफ्ट का सर्विस आउटेज 15 घंटे बाद भी जारी है. आउटलुक और टीम्स में दिक्कतों के चलते भारत समेत कई देशों के यूजर्स परेशान हैं. इस तकनीकी गड़बड़ी की आंच इंडिगो और अकासा एयर तक …और पढ़ें
Microsoft Outlook और Teams समेत कई सेवाओं में तकनीकी खराबी से दुनियाभर के यूजर्स परेशान हैं. (फोटो Reuters)
Microsoft Outage LIVE: माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक सर्विस ठप होने का असर 15 घंटे बाद भी खत्म नहीं हुआ है. आउटलुक और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब भी परेशानी झेल रहे हैं. कई लोगों को ईमेल अकाउंट में लॉगिन करने से लेकर मेल भेजने और रिसीव करने तक में दिक्कत आ रही है. भारत समेत अमेरिका और एशिया-पैसिफिक के कई देशों में इस आउटेज की शिकायतें सामने आई हैं. इस तकनीकी गड़बड़ी का असर सिर्फ आम यूजर्स तक सीमित नहीं है. भारत में इंडिगो और अकासा एयर ने भी ईमेल सपोर्ट सेवाओं में परेशानी की जानकारी दी है. यानी माइक्रोसॉफ्ट की एक सर्विस में आई दिक्कत ने कई दूसरी सेवाओं के कामकाज को भी प्रभावित कर दिया है.
माइक्रोसॉफ्ट ने माना है कि बड़ी संख्या में सर्वर अचानक उपलब्ध नहीं रहे. इससे बाकी सर्वरों पर दबाव बढ़ गया और रिकवरी की कोशिशें उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाईं. कंपनी की इंजीनियरिंग टीमें सिस्टम को स्थिर करने और सेवाएं बहाल करने में जुटी हैं. कुछ क्षेत्रों में आंशिक सुधार जरूर हुआ है. खासकर उत्तरी अमेरिका में टीम्स की कुछ सेवाएं वापस आई हैं लेकिन इसे पूरी तरह बहाल होना नहीं कहा जा सकता. आउटेज गुरुवार को शुरू हुआ था और शुक्रवार तक जारी रहा. अमेरिका में डाउनडिटेक्टर पर आउटलुक से जुड़ी शिकायतें एक समय करीब 1.30 लाख तक पहुंच गई थीं. बाद में शिकायतें घटीं लेकिन फिर नई लहर देखने को मिली. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि उसे इस गड़बड़ी के पीछे किसी साइबर अटैक या दुर्भावनापूर्ण गतिविधि की जानकारी नहीं मिली है. ऑस्ट्रेलिया के साइबर सुरक्षा मंत्री ने भी कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक यह साइबर हमला नहीं है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका की कुछ सरकारी एजेंसियों पर भी आउटेज का असर पड़ा है. कंपनी की तरफ से सेवाओं की पूरी बहाली का कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है.
पढ़ें लाइव अपडेट्स
November 13, 202613:40 IST
Microsoft Outage LIVE: कुछ यूजर्स के लिए Microsoft Teams की मैसेजिंग सेवा बहाल
November 13, 202613:19 IST
Microsoft Outage LIVE: माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से शेयर बाजार के ट्रेडर्स भी परेशान, फोन और WhatsApp का ले रहे सहारा
November 13, 202613:02 IST
Microsoft Outage LIVE: आउटलुक आउटेज के पीछे साइबर हमला नहीं, माइक्रोसॉफ्ट ने दी सफाई
November 13, 202612:46 IST
Microsoft Outage LIVE: माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की चपेट में ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसी और पुलिस
November 13, 202612:33 IST
Microsoft Outage LIVE: सेवाएं बहाल करने के लिए ट्रैफिक कंट्रोल के उपाय तलाश रहा माइक्रोसॉफ्ट
November 13, 202612:12 IST
Microsoft Outage LIVE: माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप, मीम्स की आई बाढ़
November 13, 202612:04 IST
Microsoft Outage LIVE: माइक्रोसॉफ्ट ने नहीं बताई सेवाएं सामान्य होने की समयसीमा
November 13, 202611:10 IST
Microsoft Outage LIVE: रिकवरी के शुरुआती प्रयास उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं
November 13, 202611:10 IST
Microsoft Outage LIVE: सर्वर की खराबी से शुरू हुई परेशानी
November 13, 202611:10 IST
Microsoft Outage LIVE: Teams की मीटिंग और मैसेजिंग पर क्या असर पड़ा?
November 13, 202611:03 IST
Microsoft Outage LIVE: Exchange Online की खराबी से बिगड़ा ईमेल सिस्टम
November 13, 202611:03 IST
Microsoft Outage LIVE: भारत समेत कई देशों में दिखा आउटेज का असर
November 13, 202611:00 IST
Microsoft Outage LIVE: Downdetector पर 1.30 लाख तक पहुंचीं शिकायतें
November 13, 202611:00 IST
