IND vs NZ 4th ODI LIVE Score: लक्ष्य- 334, कुलदीप यादव के रूप में आठवां झटका

होमखेलक्रिकेट

लक्ष्य- 334, भारत ने 69 रन पर गंवाए 8 विकेट, क्या नमन धीर कर पाएंगे चमत्कार?

Last Updated:

IND vs NZ 4th ODI LIVE SCORE: व‍िल यंग के 125 रन, ट‍िम साइफर्ट के 58 और फ‍िन एलेन के 41 रन के दम पर न्‍यूजीलैंड ने भारत को चौथे वनडे में 334 रन का लक्ष्‍य द‍िया है. जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब हुई है. टीम…और पढ़ें

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड पहला वनडे लाइव स्‍कोर अपडेट्स

नई द‍िल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. पहले बैटिंग करते हुए व‍िल यंग के 125 रन, ट‍िम साइफर्ट के 58 और फ‍िन एलेन के 41 रन के दम पर न्‍यूजीलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए. 334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब हुई है. 9 रन के स्कोर पर भारत के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौटे चुके हैं. मैट हेनरी ने पारी के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को बिना खाता खोले आउट करके भारतीय टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ भी 5 रन बनाकर आउट हो गए. 10 ओवर के खेल के बाद भारत ने 4 विकेट खोकर 26 रन बनाए हैं. ईशान किशन और अक्षर पटेल भारत की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं.

इस मैच में भारतीय टीम के लिए एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां श्रेयस अय्यर पहली बार वनडे टीम की कप्तानी करते हुए अपना कैप्टेंसी डेब्यू कर रहे हैं. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि आज की जीत उन्हें सीरीज में 3-0 की निर्णायक बढ़त दिला देगी.

भारत की संभावित XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़/तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह.

न्‍यूजीलैंड की संभावित XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, ​​निक केली, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, मैट फिशर.

November 13, 202613:31 IST

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड चौथा वनडे लाइव: ईशान किशन भी हुए आउट

November 13, 202613:22 IST

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड चौथा वनडे लाइव: 53 रन पर आधी टीम आउट

November 13, 202612:31 IST

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड चौथा वनडे लाइव: भारत ने चौथा विकेट गंवाया, रुतुराज आउट

November 13, 202611:55 IST

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड चौथा वनडे लाइव: भारत की खराब शुरुआत, रोह‍ित के बाद व‍िराट भी आउट

November 13, 202611:17 IST

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड चौथा वनडे लाइव: भारत के सामने 334 रन का लक्ष्‍य

November 13, 202610:23 IST

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड चौथा वनडे लाइव: न्‍यूजीलैंड को छठा झटका, यंगग के बाद ब्रेसवेल भी हुए आउट

November 13, 202609:55 IST

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड चौथा वनडे लाइव: व‍िल यंग का शतक, न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 215 के पार

November 13, 202609:19 IST

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड चौथा वनडे लाइव: व‍िल यंग का पचासा, न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 148/3

November 13, 202609:03 IST

IND vs NZ 4th ODI, Live Score: न्‍यूजीलैंड को तीसरा झटका, डीन फॉक्‍सक्रॉफ्ट आउट

November 13, 202608:52 IST

IND vs NZ 4th ODI, Live Score: न्‍यूजीलैंड का दूसरा व‍िकेट ग‍िरा, अक्षर ने न‍िक केली को भेजा पवेल‍ियन

November 13, 202608:32 IST

IND vs NZ 4th ODI, Live Score: न्‍यूजीलैंड का पहला व‍िकेट ग‍िरा, साइफर्ट 58 रन बनाकर आउट

November 13, 202608:19 IST

IND vs NZ 4th ODI, Live Score: साइफर्ट का पचासा, न्‍यूजीलैंड का 10 ओवर में स्‍कोर 72/ 0

November 13, 202607:24 IST

IND vs NZ 4th ODI, Live Score: भारत न्‍यूजीलैंड प्‍लेइंग इलेवन

November 13, 202607:24 IST

IND vs NZ 4th ODI, Live Score: भारत न्‍यूजीलैंड प्‍लेइंग इलेवन

November 13, 202607:21 IST

IND vs NZ 4th ODI, Live Score: न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग इलेवन में 6 बदलाव

November 13, 202607:19 IST

IND vs NZ 4th ODI, Live Score: तीन बदलाव के साथ उतरा भारत

November 13, 202607:14 IST

IND vs NZ 4th ODI, Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

November 13, 202606:57 IST

IND vs NZ 4th ODI, Live Score: रोह‍ित शर्मा के ल‍िए अहम हैं बाकी दोनों वनडे

November 13, 202606:52 IST

IND vs NZ 4th ODI, Live Score: भारत- न्‍यूजीलैंड चौथे वनडे में थोड़ी देर में होगा टॉस

November 13, 202606:38 IST

नमस्‍ते

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *