जिस नंबर से बनी धोनी की पहचान उसे कहा अलविदा, जर्सी पर अब नहीं दिखेगा ‘7’
Last Updated:March 17, 2026, 20:21 IST
Dhoni changed his jersey number: भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जर्सी का नंबर अब बदल गया है. धोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नई जर्सी के नंबर की घोषणा की है. धोनी की 7 नंबर की जर्सी की एक पहचान थी, लेकिन अब इस भारतीय दिग्गज ने अपनी पसंदीदा जर्सी नंबर को छोड़ दिया है.
महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी का नंबर बदला
नई दिल्ली: पिछले दो दशक से भारतीय क्रिकेट में नंबर-7 का मतलब सिर्फ एक नाम महेंद्र सिंह धोनी था. पूर्व दिग्गज कप्तान धोनी के 7 नंबर की जर्सी से करोड़ों फैंस की भावनाएं जुड़ी हुई थी. जब भी टीम इंडिया मैच जीतती या फिर धोनी कहीं मैच देखने पहुंचते तो फैंस उनके जर्सी के नंबर का अपना एक अलग संयोग बनाने लग जाते. 7 नंबर की जर्सी से जुड़ी ऐसी अनगिनत किस्से और कहानियां बनी है, लेकिन अब 7 नंबर की जर्सी का युग समाप्त हो गया है क्योंकि धोनी ने अपनी जर्सी के नंबर को बदल दिया है.
दरअसल, धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से ठीक पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो शेयर कर अपनी नई जर्सी नंबर के बारे में फैंस को जानकारी दी है. धोनी अब मैदान पर 7 की जगह 8 नंबर की जर्सी पहनेंगे. धोनी ने इस जानकारी को साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, “कुछ नंबर हमेशा आपके साथ जुड़े रहते हैं, 7 भी वैसा ही एक नंबर है, लेकिन आज मैं अपने नंबर को बदलकर 8 कर रहा है. ऐसा क्यों कर रहा हूं ये जल्द आपको पता चलेगा.”
BCCI रिटायर कर चुकी है 7 नंबर की जर्सी
दुनिया में कई ऐसे क्रिकेटर हुए हैं, जिनकी जर्सी की अपनी एक अलग पहचान रही है. वैसा ही कुछ धोनी के साथ भी है. धोनी ने एक बार बताया था कि उन्होंने जर्सी के नंबर को 7 ही क्यों चुना था. दरअसल, धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 हुआ है. साल के आखिर के 2 अंक का घटा भी 7 होता है तो इसे याद रखना भी आसान है. इसी वजह से उन्होंने जर्सी के नंबर को 7 रखा है.,
वहीं बीसीसीआई ने भी धोनी के 7 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है. ऐसे में साफ है कि अब आगे भविष्य में कोई भी खिलाड़ी भारतीय टीम में 7 नंबर की जर्सी को नहीं पहन पाएागा. वहीं फैंस को अब इस बात का भी इंतजार होगा कि आखिर क्यों उन्होंने अपनी जर्सी के नंबर को 7 से 8 किया है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
March 17, 2026, 20:21 IST
