नोएडा सेक्टर-128 एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट में भरा गंदा पानी, दुर्गंध से परेशान लोग, सूख रहे पौधे
नोएडा सेक्टर-128 एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट में भरा गंदा पानी, दुर्गंध से परेशान लोग, सूख रहे पौधे
Noida Video : नोएडा में शहर को हराभरा और स्वच्छ बनाए रखने के दावों के बीच सेक्टर-128 एक्सप्रेसवे से सटी ग्रीन बेल्ट की हालत बदहाल नजर आ रही है. यहां ग्रीन बेल्ट के भीतर लंबे समय से गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट में जमा इस गंदे पानी के कारण न केवल पर्यावरण प्रभावित हो रहा है, बल्कि यहां लगाए गए कई पेड़-पौधे भी सूखने लगे हैं. ग्रीन बेल्ट का उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाना और प्रदूषण को कम करना होता है, लेकिन यहां की स्थिति इसके बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है. लोगों का आरोप है कि लंबे समय से पानी जमा रहने और गंदगी फैलने के बावजूद संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. बदबू के कारण राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है. साथ ही यह स्थिति मच्छरों के पनपने का कारण भी बन सकती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग लापरवाह तरीके से चुप्पी साधे बैठा है और समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है.
