Last Updated:March 17, 2026, 21:08 IST
बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने शादी की सालगिरह पर पत्नी ऋचा चड्ढा को बेहद खास अंदाज में विश किया. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके इमोशनल मैसेज और खूबसूरत तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. अली फजल ने बड़े ही प्यारे अंदाज में ऋचा चड्ढा को शादी की सालगिरह की बधाई दी. मंगलवार को ये कपल अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा था और इस मौके पर अली ने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. इन फोटोज पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.
सामने आई फोटोज में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. अली ने पोस्ट के साथ लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी मेरे साथी. आज का दिन बहुत खास रहा. ऐसा लगा जैसे ये पहले से तय था कि हमारी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है.’
वायरल हो रहा पोस्ट
View this post on Instagram
पोस्ट पर फैंस लुटा रहे प्यार
अली का ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. लोग दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं. उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट की बारिश कर दी है. कुछ उन्हें परफेक्ट कपल बता रहे हैं, तो कुछ उनकी जोड़ी को बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं. गौरतलब है कि कपल साल 2024 में पेरेंट्स बने और उन्होंने अपनी बेटी का नाम जुनैरा इदा फजल रखा. इस नाम का मतलब ‘गाइडिंग लाइट’ यानी राह दिखाने वाली रोशनी होता है.
बता दें कि ऋचा और अली की शादी 2020 में होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टालना पड़ा. बाद में दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की. इसके बाद 2022 में उन्होंने दोस्तों और परिवार के साथ धूमधाम से शादी का जश्न मनाया.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
March 17, 2026, 21:08 IST
