गोरखपुर में सीएम योगी का दिखा मजाकिया अंदाज, बोले- 132 साल के हो चुके हैं रविकिशन

Last Updated:

गोरखपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुफ्तीपुर में परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर बन रहे योग भवन के शिलान्यास समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजाकिया अंदाज में गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला पर तंज कसा. सीएम योगी ने कहा कि रवि किशन 132 वर्ष के हो चुके हैं.

BJP MP Ravi Kishan

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मजाकिया अंदाज एक बार फिर से देखने को मिला. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी फिल्म से स्टार रविकिशन की उम्र को 132 वर्ष बता कर चुटकी लेते नजर आये. उन्होने आगे कहा कि आपने वोट दिया, लेकिन कभी मिलने नहीं आए. इनके यहां कितने लोग भोजन करने गए थे.

गोरखपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुफ्तीपुर में परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर बन रहे योग भवन के शिलान्यास समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजाकिया अंदाज में गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला पर तंज कसा. सीएम योगी ने कहा कि रवि किशन 132 वर्ष के हो चुके हैं.

रवि किशन हो चुके है 132 वर्ष के
इस टिप्पणी का उद्देश्य रवि किशन की उम्र का मजाक उड़ाना नहीं था. यह एक चुटीला अंदाज था. जो दोनों नेताओं के बीच की दोस्ती और हल्के-फुल्के माहौल को दर्शाता है. इससे पहले भी सीएम योगी ने रवि किशन पर मजाकिया टिप्पणियां की हैं. जैसे कि उनकी जमीन की कीमत बढ़ने को लेकर और महाकुंभ में स्नान करने की अपील करते हुए. इन टिप्पणियों का उद्देश्य हमेशा एक सकारात्मक और मनोरंजक माहौल बनाना रहा है. रवि किशन ने भी इन टिप्पणियों को हंसी-मजाक के रूप में लेते है. सीएम के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया है. इस प्रकार की हल्की-फुल्की टिप्पणियां राजनीतिक और सामाजिक संबंधों में एक दोस्ताना माहौल को बढ़ावा देती हैं

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *