गिरधारी यादव ने निर्वाचन आयोग के समक्ष दायर अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कुल 50 हजार रुपए नकद मौजूद है. जबकि उनके तीन अलग-अलग बैंक खातों में क्रमशः 6024 रुपए, 35 हजार 765 रुपए तथा 20 हजार रुपए जमा है. गिरधारी यादव कुल 3 वाहनों के मालिक हैं. उनकी पत्नी सुमित्रा देवी के पास 9.76 लाख की कुल संपत्ति है.
दिल्ली में है करोड़ों का मकान, तीन वाहनों के मालिक हैं, जदयू प्रत्याशी गिरधारी यादव और कितनी है संपत्ति
