Public Opinion: मीटिंग पर मीटिंग… जनता ने दिल्ली सरकार को बताया 'बातूनी', काम को लेकर खोली पोल

Last Updated:

Public Opinion: इतने कम समय में दिल्ली सरकार ने किस तरह का काम किया है और दिल्लीवालों को उनसे क्या उम्मीदें है. जब हमने दिल्ली की जनता से इस पर बात की तो दिल्ली वालों ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली: दिल्ली में जब से भाजपा सरकार आई है हर दिन कोई ना कोई नई मीटिंग होती रहती है और इनके बाद कई नए फैसले सामने आते हैं, लेकिन इतने कम समय में दिल्ली सरकार ने किस तरह परफॉर्म किया है और दिल्लीवालों को उनसे क्या उम्मीदें हैं. जब हमने दिल्ली की जनता से इस पर बात की तो दिल्ली वालों ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

यमुना की सफाई, नई इलेक्ट्रिक बसें और कई नए फैसले
जितेंद्र यादव जो कि दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक हैं उनका कहना था कि बीजेपी सरकार जब से आई है तब से अच्छे फैसले ले रही है. पहले उन्होंने यमुना की सफाई का फैसला लिया और अब उन्होंने कुछ दिन पहले ही 400 के करीब नई इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारी हैं. इसलिए, उनको लगता है कि सरकार आने वाले कुछ महीने और सालों में और बेहतर काम करेगी. वहीं उनके साथ खड़े इन्हीं के साथी लखनवेश्वर सिंह का कहना था कि सरकार मीटिंगें काफी करती हैं, लेकिन काम थोड़ा आहिस्ता चल रहा है. सरकार को अपनी तेजी पर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द अपने वादे पूरे करने चाहिए.

ज्यादातर लोग आए खुश नजर
एसपी सैनी, विद्या शंकर सिंह और आरपी सिंह इन सब लोगों का कहना था कि सरकार काफी अच्छा काम कर रही है. अभी केवल तीन महीने का समय हुआ है और सरकार ने काफी फैसले जल्द लिए हैं और उन पर काम भी कर रही है. वहीं उनका यह भी कहना था कि अभी हम सरकार की परफॉर्मेंस को लेकर ज्यादा कुछ तो नहीं बोलेंगे, लेकिन सरकार को कम से कम 6 महीने से लेकर 1 साल तक का समय देना चाहिए. ऐसा लग रहा है कि यह सरकार काफी अच्छा काम करेगी और पिछली सरकार ने जो कुछ चीज़ें खराब की थी उसे सही करने के लिए भी सरकार को थोड़ा और वक्त हमें देना चाहिए.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *