Ramgarh Assembly Upchunav: उपचुनाव से पहले क्या कहती है रामगढ़ की जनता? इन मुद्दों पर होगा चुनाव, देखें Video

Last Updated:

Ramgarh Assembly Upchunav: रामगढ़ में जल्द ही विधानसभा उपचुनाव होने वाला है. इस बीच लोकल 18 ने रामगढ़ के छाता गांव के ग्रामीण लोगों की राय जानने की कोशिश की. क्या कहती है कैमूर जिले के रामगढ़ की जनता? देखिए पूरा वीडियो…

कैमूर. Ramgarh Assembly Upchunav: जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी उपचुनाव कार्यक्रम के अनुसार रामगढ़ सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी, जिसके बाद नतीजे जारी हो जाएंगे. वहीं, इस बीच लोकल 18 ने रामगढ़ के ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी राय जानने की कोशिश की है. क्या कहती है कैमूर जिले के रामगढ़ की जनता? देखिए पूरा वीडियो…

दरअसल, कैमूर जिले के रामगढ़ में जल्द ही विधानसभा उपचुनाव होने वाला है. इस बीच लोकल 18 ने रामगढ़ के छाता गांव के ग्रामीण लोगों की राय जानने की कोशिश की है, तो वहां मौजूद सर्वजीत यादव ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि उनका उम्र 65 साल हो गई है और वो 15 बार वोट डाल चुके हैं. उन्होंने कहा कि यहां से सबसे अधिक बार विधायक जगदानंद सिंह रहे है और उनके बेटे सुधाकर सिंह भी दो बार विधायक रह चुके हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि वो अपने पूरे परिवार के साथ लालटेन (आरजेडी) को वोट देना चाहते हैं.

सभी पार्टी अपनी जगह पर ठीक
सर्वजीत यादव से लोकल 18 के संवाददाता ने उनसे पूछा कि वो आरजेडी को ही क्यों वोट देना चाहते है? बिहार में और भी कई पार्टियां है, तो उन्होंने कहा कि सभी लोगों की अपनी-अपनी पसंद है और सभी पार्टी अपनी जगह पर ठीक है. वहीं, उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह जब विधायक थे, तो उन्होंने ही नर्मा करनाल लगवाया था, जिसकी वजह से इस क्षेत्र के लोग अपने खेत की सिचाई करते हैं. इसलिए खेती किसानी में कोई दिक्कत नहीं होती है, लेकिन फिर भी कभी-कभी बारिश का इंतजार करना पड़ता है.

कोई अच्छी सुख सुविधा नहीं
जीतने के बाद विधायक क्षेत्र में आते है या नहीं? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इस गांव में कोई अच्छी सुख सुविधा नहीं है. जब सुधाकर सिंह विधायक बने थे, तो शायद ही कभी इस गांव में आए होंगे. वहीं, उन्होंने कुछ दिनों पहले ही पार्टी बनी जन सुराज के बारे में कहा कि गांव के लोग इस पार्टी के बारे में बात करते है और इससे अधिक मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन जदयू और बीएसपी की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी भी चर्चा हो रही है.

बहुत अधिक नहीं किया काम
वहीं, अजीत सिंह को आरजेडी से टिकट मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि वोट तो उनको ही देंगे, क्योंकि उनका चुनाव चिन्ह लालटेन है. वहीं, उन्होंने कहा कि आरजेडी ने काम बहुत अधिक नहीं किया है, लेकिन काम कर रही है. इसलिए इधर लाइट, सड़क, सरकारी स्कूल और अस्पताल सब अच्छी कंडीशन में हैं. बता दें कि यह सीट राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुधाकर सिंह के इस्तीफे से खाली हुई है, वे इसी साल बक्सर से लोकसभा चुनाव जीकर सांसद बन गए.

About the Author

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *