दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की पंचायत आज, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन, देखिए ट्रैफिक अलर्ट

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की पंचायत आज,इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Last Updated:

आप दिल्‍ली की ओर जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. आज रामलीला मैदान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया है. इस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने कई रोड पर डायवर्जन प्‍लान लागू किया है. इस वजह से आप ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी देखकर ही घर से निकलें और परेशानी से बचें.

एडवाइजरी देखकर घर से निकलें और परेशानी से बचें. (फाइल फोटो PTI)

नई दिल्ली. अगर आप दिल्‍ली की ओर जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. आज रामलीला मैदान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया है. इस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने कई रोड पर डायवर्जन प्‍लान लागू किया है. इस वजह से आप ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी देखकर ही घर से निकलें और परेशानी से बचें.

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार किसानों ने आज दिल्‍ली में पंचायत बुलाई है. इस वजह से किसानों का सुबह से आना शुरू हो जाएगा. आयोजन सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. इसी को ध्‍यान में रखते हुए यह मध्य दिल्ली के कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम रहने की संभावना है.

संयुक्‍त किसान मोर्चा ( गैर राजनीतिक) द्वारा आयोजित पंचायत में देशभर से किसानों के जुटने की संभावना है. इस वजह से रामलीला और आसपास भारी भीड़ जुटने की संभावना है, जिसके चलते जाम लग सकता है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जरूरत के अनुसार जेएलएन मार्ग पर डायवर्जन लागू किया जाएगा. वहीं अजमेरी गेट की ओर से आने वाले वाहनों को आसफ अली रोड होते हुए रामलीला मैदान की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी, इन वाहन चालकों को जेएलएन मार्ग से भेजा जाएगा.

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे के बीच कुछ सड़कों पर जाने से बचने की सलाह दी है. इसमें आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, दिल्ली गेट और कमला मार्केट चौराहा शामिल हैं.

इसके अलावा झंडेवालान चौराहे से अजमेरी गेट की ओर जाने वाले भारी वाहनों और बसों को रानी झांसी रोड और पंचकुइयां रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अजमेरी गेट की बजाय रानी झांसी रोड, पंचकुइयां रोड, कनॉट प्लेस और मिंटो रोड होकर जाने की सलाह दी गई है.

कहां होगी पार्किंग

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पार्किंग के लिए रामलीला मैदान आने वाले वाहन चालक माता सुंदरी कॉलेज में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे, जबकि बसों को दिल्ली गेट पर लोगों को उतारने के बाद राजघाट या पावर हाउस की पार्किंग में खड़ा करना होगा. जेएलएन मार्ग पर दिल्ली गेट से आगे बसों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *