कांग्रेस से आहत है हिंदू, खतरे में पार्टी का वजूद! खरगे की सभा में खाली कुर्सियों पर बोले लोग

Last Updated:

बक्सर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में 90% कुर्सियां खाली रहीं, जिससे बक्सर कांग्रेस अध्यक्ष को पदमुक्त किया गया. सोशल मीडिया पर इसका मजाक उड़ रहा है. लोगों ने इसको लेकर क्या कुछ कहा आइये जानते हैं.

भोजपुर. बिहार के बक्सर में रैली में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में 90 प्रतिशत कुर्सियां खाली रहीं, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में शायद पहली बार ऐसा हुआ है जहां सभी कुर्सियां खाली रह गई. कार्यक्रम में हुई किरकिरी के बाद बक्सर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष को पदमुक्त कर दिया गया है. ऐसे में तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कांग्रेस के इस कार्यक्रम का मजाक उड़ रहा है.

बता दें कि अक्टूबर और नवंबर के बीच होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, बक्सर के दलसागर खेल मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकाजुर्न खड़गे ने रैली की, जो पूरे हिंदुस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है. राष्ट्रीय स्तर से लेकर, जिला स्तर के तमाम नेताओं की लाख कोशिश के बावजूद खाली कुर्सियां ही जनसभा की शोभा बढ़ा रही थी और नेता मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की पोल खोलने में लगे हुए थे. इस दौरान मंच के सामने बैठे मुट्ठी भर कार्यकर्ता स्थानीय नेता जयकारे लगाकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने खुद ही हंसी के पात्र बन रहे थे. जो राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी हजम नहीं हो रहा था. जिसका विरोध भी खुले मंच से ही उन्होंने करते हुए कहा कि, जो चंद लोग आए हैं उनके दिल में पार्टी के लिए जय नहीं है तो यहां जय लगाने का कोई मतलब नहीं बनता है.

कांग्रेस पार्टी का वजूद हो रहा खत्म
रैली समापन के साथ ही, गांव की गलियों से लेकर, शहर के चौक चौराहों और पान की दुकान पर चर्चाएं हो रही हैं. पार्टी के ही कुछ जयचन्दों के कारण, देश की सबसे पुरानी पार्टी को आज हंसी के पात्र बनना पड़ा. वर्तमान दोनों विधायकों को कमजोर साबित कर खुद को टिकट का प्रबल दावेदार बताने की कोशिश में यह सारा खेल खेला गया, जिसकी तिकड़ी में राष्ट्रीय स्तर से लेकर, प्रदेश और जिला स्तर के पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उलझ कर रह गए.

आरा शहर के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह, पत्रकार सोनू सिंह, युवा गोपाल राय ने बताया कि कांग्रेस का वजूद और इतिहास सब खत्म हो चुका है. कांग्रेस नेताओं के द्वारा जो देश में राजनीति की जा रही है उसकी वजह से पहले आम जनता ने खुद को कांग्रेस से अलग किया अब उनके कार्यकर्ता भी इससे अलग होने लगे है. कार्यकर्ता को जब पार्टी सम्मान नहीं देगी तो यही होगा. राष्ट्रीय स्तर के नेता को ऐसे जलील होना पड़ रहा है.

कांग्रेस से हिंदू काफी आहत
लोकल 18 पर अपनी बातों को रखते हुए लोगों ने बताया कि हिंदुओं के विरोध में कांग्रेस की जो राजनीति हो रही है उसकी वजह से देश के हिंदू काफी आहत है. अभी ताजा मामला वक्फ बोर्ड का ही ले लीजिए. जिस तरीके से इन लोगों के द्वारा हिंदुओं की आलोचना की गई और हर तरफ वक्फ बोर्ड को लेकर के भ्रम फैलाया गया, उसकी वजह से हिंदू काफी आहत है. भोजपुर हो या बक्सर जैसा जिला हो यहां पर अगर आप हिंदुओं को सम्मान नहीं देंगे तो कांग्रेस क्या किसी भी दल को लोग सम्मान नहीं देंगे.

पत्रकार सोनू सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के नेता और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में इस तरह से कुर्सी खाली रहना कहीं ना कहीं सवालिया निशान जरूर खड़ा कर रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव पर भी इस सभा का और सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे वीडियो और फोटो का बहुत ही गहरा असर पड़ने जा रहा है.

About the Author

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *