सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे कोहली, IPL में दुनिया देखेगी किंग का 'विराट' कीर्तिमान

होमखेलक्रिकेट

सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे कोहली, IPL में दुनिया देखेगी किंग का ‘विराट’ रूप

Last Updated:

Virat Kohli 9000 IPL Runs Record: विराट कोहली की नजरें आईपीएल 2026 में सबसे बड़े रिकॉर्ड पर होंगी. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली आईपीएल के आगामी सीजन में अगर 339 रन बनाने में कामयाब हो गए तो वह इस लीग इतिहास में 9000 रन तक पहुंच जाएंगे. इस मुकाम तक पहुंचने वाले विराट कोहली पहले बल्लेबाज भी बन जाएंगे.

विराट कोहली 9000 आईपीएल रन पूरे करने के करीब.

नई दिल्ली. आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. हर बार की तरह एक बार फिर भारत के कोने-कोने में कोहली-कोहली के नाम की गूंज सुनाई देगी. विराट कोहली सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट के ही किंग नहीं हैं, बल्कि दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग आईपीएल में भी उनके सामने कोई बल्लेबाज नहीं ठहरता. आईपीएल के हर सीजन में कोई न कोई रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली आगामी सीजन में भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपनी मुहर लगा सकते हैं. इससे वह ज्यादा नहीं, सिर्फ 339 रन ही दूर हैं.

दो बार ऑरेंज कैप जीत चुके विराट कोहली अगर आईपीएल 2026 में 339 रन और बना लेते हैं, तो उनके कुल रनों की संख्या 9000 हो जाएगी और लीग के इतिहास में 9000 रन बनाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली का पिछले तीन सीजन में औसत 53 से ऊपर रहा है. ऐसे में पूरी संभावना है कि आईपीएल 2026 में वह 9000 रनों का आंकड़ा छू लेंगे. विराट ने साल 2023 में 53.25 की औसत से 639, 2024 में 61.75 की औसत से 741, और 2025 में 54.75 की औसत से 657 रन बनाए थे.

विराट कोहली 9000 आईपीएल रन पूरे करने के करीब.

आरसीबी को बनाया चैंपियन
कोहली के 2025 में किए गए प्रदर्शन का आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम योगदान रहा था. 2008 से आरसीबी के लिए खेल रहे विराट ने 267 मैचों में 39.55 की औसत और 132.86 की स्ट्राइक रेट से 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाते हुए 8661 रन बनाए हैं. विराट लीग में 8,000 रन पूरा करने वाले भी एकमात्र बल्लेबाज हैं. साथ ही, लीग में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है.

लीग के दूसरे सफल बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 272 मैचों की 267 पारियों में 2 शतक और 47 अर्धशतक लगाते हुए 7046 रन बनाए हैं. शतक के मामले में जोस बटलर दूसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान के नाम आईपीएल में 7 शतक हैं. बटलर के पास इस सीजन शतकों के मामले में कोहली से आगे निकलने का मौका होगा. विराट टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में इस फॉर्मेट में उन्हें देखने का एकमात्र जरिया आईपीएल है. इसलिए विराट के फैंस आईपीएल के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आईपीएल 2026 का पहला ही मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को खेला जाना है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *