Jayant Chaudhary News : केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के पीछे कौन पड़ा है? घर के पीछे काले शीशों वाली कार, गेट कब खुलता-बंद होता है, सब रेकी की गई

Last Updated:

Jayant Chaudhary Latest News : केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी की शिकायत तुगलक रोड थाने में दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच की मांग की है. साथ ही सभी डिजिटल सबूत दिए गए हैं, जिसमें टूर प्रोग्राम, वॉइस मैसेज और फेसबुक और व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पर MP5 जैसे हथियार से हमला करने की धमकी मिली है.

नई दिल्ली/बागपत : तुगलक रोड थाना क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मंत्री के निजी सहायक विश्‍वेंद्र शाह की ओर से दी गई लिखित शिकायत में दावा किया गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन और व्हाट्सएप के जरिए न सिर्फ धमकी दी, बल्कि मंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए हमले की बात कही. शिकायत पत्र के मुताबिक, 18 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल उठाते ही सामने वाले व्यक्ति ने सीधे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी दी.

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने कथित तौर पर मंत्री के सरकारी टूर प्रोग्राम का हवाला दिया. MP5 जैसे हथियार से हमला करने की बात कही और धमकी देने के बाद फोन काट दिया. इसके बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज और वॉइस नोट भी भेजे गए, जिनमें लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती रही.

व्हाट्सएप पर क्या मिला?
शिकायत में बताया गया है कि व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेशों में मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी के साथ स्पष्ट तौर पर गोली मार दो जैसी बातें लिखी थीं. इसके अलावा लोकेशन शेयर की गई, कई वॉइस मैसेज भेजे गए और धमकी का सिलसिला लगातार जारी रहा. जब शिकायतकर्ता ने दोबारा फोन कर पूछा कि यह जानकारी कहां से मिली, तो आरोपी ने जवाब दिया कि ऊपर से भेजा गया है.

संदिग्ध गतिविधियों का भी जिक्र
शिकायत में सिर्फ फोन धमकी ही नहीं, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों का भी जिक्र किया गया है. इसमें मंत्री के आवास के पीछे गेट की रेकी यानि निगरानी किए जाने की बात कही गई है. एक सफेद रंग की काले शीशों वाली संदिग्ध कार देर तक वहां खड़ी रहने की बात कही गई है. कार में बैठे लोगों द्वारा मंत्री की गतिविधियों पर नजर रखने का आरोप लगाया गया है.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *