उत्तम नगर ग्राउंड रिपोर्ट: चप्पे-चप्पे पर पुलिस, CCTV की नजर और एंट्री पर पहरा, तरुण हत्याकांड के बाद कैसे मनी ईद?

होमताजा खबरDelhi

ग्राउंड रिपोर्ट: हर जगह पुलिस, एंट्री पर भी पहरा, उत्तम नगर में कैसे मनी ईद

Last Updated:

Uttam Nagar EID Ground Report: दिल्ली के उत्तम नगर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ईद-उल-फितर का त्योहार शांत माहौल में मनाया जा रहा है. यह वही जगह है जहां चार मार्च को एक स्थानीय झड़प में तरुण नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी और इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था. बहुत हेवी पुलिस सिक्योरिटी में ईद मनी.

उत्तम नगर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की

Uttam Nagar EID Ground Report: तरुण हत्या कांड पर उत्तम नगर का गुस्सा शांत नहीं हुआ है. उत्तम नगर में लगातार हलचल है. आज ईद के मौके पर भी हलचल रही. चप्पे-चप्पे पर उत्तम नगर में पुलिस की तैनाती दिखी. दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण की मौत के बाद व्याप्त तनाव के बीच आज यानी शनिवार को ईद-उल-फितर सादगी और कड़ी सुरक्षा के साये में मनाया जा रहा है. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेड और सतर्क निगरानी में लोगों ने अमन-चैन की दुआ के साथनमाज अदा की. 4 मार्च को उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में झड़प के दौरान तरुण की हत्या कर दी गई थी. यह झड़प होली के दौरान हुई थी, जब तरुण के परिवार की एक लड़की के फेंके गए गुब्बारे का पानी एक महिला पर गिर गया और विवाद हो गया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि हस्तसाल गांव और उससे सटे इलाकों में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मजबूत तैनाती की गई है. हर प्रवेश और निकास मार्ग पर अवरोधक लगाए गए हैं. इलाके में पहचान पत्रों की सख्त जांच के बाद ही लोगों को आगे बढ़ने दिया जा रहा है, ताकि पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे.

उत्तम नगर में कैसे मनी ईद?

उत्तम नगर के इस इलाके में वेरिफिकेशन यानी सत्यापन के बाद केवल स्थानीय निवासियों को ही कुछ विशेष हिस्सों में जाने की अनुमति दी जा रही है. वहीं बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए पुलिस दल लगातार पैदल गश्त कर रहे हैं. छतों, संकरी गलियों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये चौकस निगरानी रखी जा रही है, ताकि पूरे इलाके में भरोसे और सुरक्षा का माहौल कायम रहे.

कैसे हैं उत्तम नगर के हालात

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ईद का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए सुरक्षा इंतजाम और मजबूत किए गए हैं. हम हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं.’ उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल भी तैयार रखा गया है. कड़ी सुरक्षा और पाबंदियों के बावजूद स्थानीय लोगों ने ईद की नमाज अदा करनी शुरू कर दी है. हालांकि इस बार तनाव के कारण ईद के उत्सव में चहल-पहल कम है.

उत्तम नगर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की

4 मार्च को क्या हुआ था उत्तम नगर में?

गौरतलब है कि चार मार्च को होली के दिन जेजे कॉलोनी में दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुई झड़प में घायल 26 वर्षीय तरुण की बाद में मौत हो गई. यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब एक परिवार की लड़की द्वारा फेंका गया पानी का गुब्बारा अनजाने में दूसरे परिवार की एक महिला को लग गया और बात बढ़ते-बढ़ते हिंसक टकराव में बदल गई.

तुरुण के मर्डर के बाद क्या हुआ?

इस घटना के बाद कुछ समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान आरोपियों से जुड़े दो वाहनों में आग लगा दी गई. पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है. अधिकारियों ने कहा कि अफवाहों पर लगाम लगाने और भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *