Tata Sierra को इंडियन मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये कॉम्पैक्ट SUV पुरानी आइकॉनिक सिएरा की याद दिलाती है, लेकिन अब मॉडर्न डिजाइन, पावरफुल इंजन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ आई है. इसकी कीमत ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹21.29 लाख तक जाती है. अगर आप इस देसी और मॉडर्न एसयूवी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है.
अपने इस लेख में हम जानेंगे कि टाटा सिएरा एक लीटर पेट्रोल या डीजल में कितना चल सकती है. गाड़ी खरीदने से पहले सबसे महत्वपूर्ण सवाल होता है माइलेज! ARAI सर्टिफाइड क्लेम्ड फिगर्स के मुताबिक सिएरा हर इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन में अच्छा परफॉर्म करती नजर आ रही है. हालांकि, रियल वर्ल्ड में ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल और लोड की वजह से ये 2-4 kmpl तक कम हो सकता है. आइए, क्लेम्ड फ्यूल एफिशियेंसी पर एक नज़र डालते हैं.
एक लीटर पेट्रोल/डीजल में कितना चलेगी सिएरा?
टाटा सिएरा में तीन नए 1.5 लीटर इंजन ऑप्शन हैं, जो अलग-अलग यूजर्स की जरूरतें पूरी करते हैं. ट्रांसमिशन भी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों उपलब्ध हैं. आइए विस्तार से देखते हैं Tata Sierra अलग-अलग इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ अधिकतम कितना माइलेज दे सकती है?
1.5L NA पेट्रोल (Revotron इंजन- 106 PS/145 Nm)
- 6-स्पीड मैनुअल: 18.2 kmpl
- 7-स्पीड DCT (ऑटो): लगभग 17.5-18 kmpl (ट्रांसमिशन लॉस के कारण थोड़ा कम)
1.5L टर्बो पेट्रोल (Hyperion टर्बो GDi इंजन- 160 PS/255 Nm)
- 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक (ओनली): 16.8 kmpl
1.5L डीजल (Kryojet इंजन- 118 PS/280 Nm)
- 6-स्पीड मैनुअल: 20.5 kmpl
- 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक: 19.3 kmpl
डीजल मैनुअल सबसे ज्यादा माइलेज देता है, जबकि टर्बो पेट्रोल सबसे पावरफुल है. सभी इंजन FWD हैं, AWD जल्द आ सकता है. फ्यूल टैंक 50 लीटर का है, तो एक टैंक से 800-1000 km तक की रेंज आसानी से निकल सकती है. खरीदते समय अपने डेली यूज को देखें. अगर एक दि में 60+ km चलाते हैं तो डीजल चुनें, सिटी के लिए NA पेट्रोल बेहतर है.
फीचर्स पर एक नजर नजर
इसके बेस Smart+ वेरिएंट में भी LED DRL, Bi-LED हेडलैंप्स, मैनुअल AC, 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो-एपल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल और रियर AC वेंट्स मिलते हैं. Pure+ और Adventure में पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360° कैमरा, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स आ जाते हैं.
टॉप Accomplished वेरिएंट में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप (12.3-इंच इंफोटेनमेंट + 10.25-इंच क्लस्टर + को-ड्राइवर स्क्रीन), JBL 12-स्पीकर डॉल्बी एटमॉस साउंड बार, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट विद मेमोरी, हेड्स-अप डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग और टेरेन मोड्स (नॉर्मल, वेट, रफ) मिलते हैं. बूट स्पेस 450-622 लीटर तक, 60:40 स्प्लिट सीट्स और जेस्चर कंट्रोल टेलगेट जैसी सुविधाएं लाइफस्टाइल को प्रीमियम बनाती हैं.
सेफ्टी में कितनी अव्वल?
टाटा की सेफ्टी हमेशा टॉप क्लास रही है और सिएरा इसमें कोई कसर नहीं छोड़ती. इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ABS के साथ EBD, ESP (21 फीचर्स), हिल होल्ड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ISOFIX, TPMS और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं. फ्रंट डिस्क ब्रेक्स, हिल डिसेंट कंट्रोल और सुपरग्लाइड सस्पेंशन सेफ्टी को और मजबूत बनाते हैं.
हायर वेरिएंट्स में L2+ ADAS (22 इंटेलिजेंट फीचर्स)- एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और 360° कैमरा विद 3D व्यू मिलता है. इसे Bharat NCAP और Global NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिलने की उम्मीद है.
