आत्मविश्वास से भरे पीएम मोदी… जी20 और चंद्रयान की सफलता, ऊपर जाती अर्थव्यवस्था, नीचे आती गरीबी- 2024 में भाजपा की जीत क्यों पक्की!

होमताजा खबरदेश

विश्वास से भरे PM मोदी… G20 और चंद्रयान की सफलता, 2024 में BJP की जीत तय!

Last Updated:

लोगों से तीसरे कार्यकाल के लिए आग्रह करने से सात महीने पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अजेय रहने की कामना मतदाताओं की मजबूत और स्थिर सरकार पाने की इच्छा से जाहिर होती है.

2024 के लिए मोदी के पिटारे में दिखाने और बताने के लिए बहुत कुछ है. (file Photo PTI)

नई दिल्ली. देश में आशावाद और सकारात्मक माहौल है, लोग जी20, चंद्रयान और अर्थव्यवस्था की सफलता का उत्सव मना रहे हैं. 2024 में एक बड़ी जीत के लिए आश्वस्त दिखते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक लंबे साक्षात्कार में यह बात साफ नज़र आई .

लोगों से तीसरे कार्यकाल के लिए आग्रह करने से सात महीने पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अजेय रहने की कामना मतदाताओं की मजबूत और स्थिर सरकार पाने की इच्छा से जाहिर होती है. भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन  (INDIA) की बैठक मुंबई में हुई जहां पर, “एक हाथ दे, एक हाथ ले” और “जहां तक संभव हो सके” के सिद्धांत पर एक साथ चुनाव लड़ने पर बात तय हुई. लेकिन गठबंधन का संयोजक और नेता कौन होगा, इसका फैसला नहीं हो सका. गठबंधन की तीन बैठकों के बाद लोगो या साझा न्यूनतम कार्यक्रम को लेकर खुलासा हो सकता था. ये वह बातें हैं जिससे भाजपा को मदद मिलती है, इससे लोग ऐसे गठबंधन पर दांव नहीं लगाएंगे ,जिनका ना कोई ठौर है ना ठिकाना. जबकि मोदी नेतृत्व वाली सरकार से उन्हें पिछले 9 सालों में जो स्थिरता मिली है वह इस गठबंधन में नजर नहीं आती है.

प्रधानमंत्री मोदी अपने साक्षात्कार में नौ साल की राजनीतिक स्थिरता, जिसके कारण सुधार, वृद्धि और विकास हुआ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के आश्वस्त होने की बात पर जोर देते दिखे, उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति किसी घटना का परिणाम नहीं हैं. संयोग से, जब नरेंद्र मोदी ने 2014 में राजनीति के मैदान में राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर कदम रखा, तो उनके पास दिखाने के लिए केवल गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनका प्रदर्शन था. राष्ट्रीय स्तर पर उनकी कोई विशेष पहचान नहीं थी. लेकिन बावजूद इसके उन्हें  2019 में ज्यादा बड़ा जनादेश मिला. राष्ट्रीय सुरक्षा, मुफ्त एलपीजी कनेक्शन और घरों जैसी योजनाओं के जरिए गरीबों के कल्याण जैसे अहम मुद्दों पर मोदी के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी स्वीकार्यता इस कदर बढ़ी है.

2024 में मोदी की स्थिति और मजबूत कैसे
2024 पर आते हैं, पीएम मोदी के पिटारे में दिखाने और बताने के लिए बहुत कुछ है. ऐसी सफलताएं हैं जिनके बारे में वह वैश्विक स्तर पर बात कर सकते हैं. भारत अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और नवीनतम जीडीपी आंकड़े इसका प्रमाण हैं. इसके अलावा बहुत से ऐसे सकारात्मक विकास हुए हैं जिसने भारत का नाम विश्वपटल पर ऊंचा किया है. जैसे चंद्रयान -3 मिशन की चंद्रमा पर उतरने से मिली ऐतिहासिक सफलता, सूर्य की ओर आदित्य एल 1 मिशन का प्रक्षेपण और भारत का जी 20 अध्यक्षता का सफल आयोजन. जिसका मुख्य आकर्षण इस हफ्ते दिल्ली में जी 20 नेताओं का शिखर सम्मेलन होगा. यही नहीं, हाल ही में नीति आयोग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले पांच सालों में 13.5 करोड़ भारतीय गरीबी के दायरे से बाहर आ गए हैं. साथ ही, एसबीआई की एक रिपोर्ट 2014 के बाद से करदाताओं की औसत आय में तीन गुना वृद्धि दिखाती है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *