9 Kilo Lose Weight in 3 Months: वजन कम करने की ठान चुके हैं तो इस फिटनेस कोच की बात मान लीजिए. फिटनेस कोच महताब इके का दावा है कि इस विधि से उन्होंने 3 महीने के अंदर 9 किलो वजन घटा लिया. इसमें बहुत ज्यादा मेहनत की तो जरूरत नहीं है लेकिन इसके लिए आपको लगातार अपनी आदतों को बदलने की जरूरत है. इसके लिए आपको धीरे-धीरे कुछ आदतों में बदलाव करनी है. तो आइए जानते हैं कि ये 7 काम क्या है.
वजन कम करने के लिए ये 7 काम
1. पौष्टिक ब्रेकफास्ट-टीओआई की खबर में फिटनेस एक्सपर्ट महताब इके बताती हैं कि उनका दिनचर्या बहुत सिंपल था. 9 किलो वजन कम करने के लिए सुबह में पौष्टिक नाश्ता लेना बहुत जरूरी है. ऐसा नाश्ता जिसमें प्रोटीन वाली हरी सब्जी जैसे कि मशरूम, हर मटर, फूलगोभी, बींस आदि शामिल है. इसमें हेल्दी फैट भी है. अगर कुछ भीगा हुआ ड्राई फ्रूट्स हो तो बेहतर है. अगर आप हेल्दी नाश्ता लेंगे तो 5-6 घंटे तक भूख नहीं लगेगी.
2. भोजन में फाइबर-रेशेदार सब्जियों, साबुत अनाज में फाइबर ज्यादा होता है. जब भी भोजन करें उसे में फाइबर वाले फूड को ज्यादा शामिल करें. इसमें आप सेब, आड़ू, मसूर की दाल, साबुत अनाज आदि को शामिल करें.
3. स्नैक्स में कार्बोहाइड्रैट्स से परहेज-अगर स्नैक्स में पैकेटबंद चिप्स, कुरकुरे, बिस्कुट आदि ले रहे हैं तो उसे बंद कर दीजिए इसकी जह हेल्दी स्नैक्स लीजिए जैसे कि मखाना, पफ राइस, पोहा आदि.
4. मॉर्नंग वॉक-वॉकिंग का गोल सेट करें. सुबह में 20 मिनट वॉक कर लें. इसके बाद खाने के बाद 20-20 मिनट वॉक कर लें. कोशिश करें कि रोज किसी न किसी तरह से 30 से 40 मिनट का वॉक करें.
5. ज्यादा पानी पिएं-अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. हर इंसान को पानी की अलग-अलग जरूरत होती है. इसलिए आप किस तरह के काम करते हैं उस पर निर्भर है कि आपको कितना पानी पीना चाहिए. इसके लिए सिंपल फॉर्मूला है कि जब भी प्यास लगे थोड़ा ज्यादा पानी पी लें.
6. प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं-एक दिन में 60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. जब आप कार्बोहाइड्रैट को कम करेंगे तो थोड़ा ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होगी. इसलिए प्रोटीन वाली चीजें ज्यादा खाएं. मसूर की दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है. इसके बाद एक अंडे में 5 से 6 ग्राम प्रोटीन होता है लेकिन एक दिन में 2-3 अंडे से ज्यादा न खाएं. फलीदार सब्जियों में ज्यादा प्रोटीन होता है.
7. खाने के बाद मिठाई-अगर आपको मिठाई के बगैर नहीं रहा जाता है तो खाने के बाद सिर्फ एक मिठाई खा लें.ध्यान रहें ज्यादा मीठी चीजें न खाएं.
