Last Updated:
IIT Delh Summer Research Fellowship 2026: देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT Delhi ने Summer Research Fellowship 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह फेलोशिप उन मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका है, जो रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं. तो अगर आप भी ऐसे ही फैलोशिप की तलाश में थे तो आप यहां पर अप्लाई कर सकते हैं.
Indian Institute of Technology Delhi ने Summer Research Fellowship 2026
दिल्ली. देश के प्रतिष्ठित संस्थान Indian Institute of Technology Delhi ने Summer Research Fellowship 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह फेलोशिप उन मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका है, जो रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं. इस कार्यक्रम के तहत देशभर के इंजीनियरिंग संस्थानों के टॉप रैंकिंग वाले अंडरग्रेजुएट और M.Tech/M.E. के छात्र आवेदन कर सकते हैं.
खास बात यह है कि IIT Delhi के छात्र इस स्कीम के लिए पात्र नहीं होंगे, क्योंकि यह पहल अन्य संस्थानों के प्रतिभाशाली छात्रों को अवसर देने के लिए बनाई गई है. IIT Delhi की यह पहल देश के युवा इंजीनियरिंग छात्रों को रिसर्च की दिशा में आगे बढ़ने का शानदार अवसर दे रही है. जो छात्र अपने करियर को रिसर्च और टेक्नोलॉजी में बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह फेलोशिप एक बड़ा प्लेटफॉर्म साबित हो सकती है. तो अगर आप भी ऐसे ही फैलोशिप की तलाश में थे तो आप यहां पर अप्लाई कर सकते हैं.
8 हफ्तों का होगा रिसर्च प्रोग्राम
फैलोशिप की अवधि कल 8 हफ्तों की होगी जिसमें चयनित छात्रों को आईआईटी दिल्ली के अनुभवी फैकल्टी मेंबर्स के मार्गदर्शन में रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा. यह प्रोग्राम छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज और रिसर्च एक्सपीरियंस देने पर केंद्रित है.
क्या क्या मिलेगा फायदा
सिलेक्शना के बाद छात्रों को कई तरह की सुविधा दी जाएगी इसमें देश के भीतर आने जाने का ट्रेन स्लीपर क्लास का किराया आईआईटी दिल्ली में रहने और खाने की व्यवस्था शामिल है. इसके अलावा छात्रों को हर हफ्ते 2000 की फेलोशिप भी दी जाएगी. हालांकि, छात्रों को अपने बीमा और अन्य व्यक्तिगत खर्च खुद उठाने होंगे.फैलोशिप प्रोग्राम पूरा होने के बाद आईआईटी दिल्ली की ओर से सर्टिफिकेट भी मिलेगा.
कौन कर सकता है आवेदन
अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए जरूरी है कि उन्होंने कम से कम 2 साल की पढ़ाई पूरी की हो और अपने कोर्स में टॉप 10 रैंक में हों.0 वहीं M.Tech/M.E. छात्रों के लिए कम से कम 70% अंक या 7.0 CGPA के साथ पहले सेमेस्टर में टॉप 10 में होना अनिवार्य है.
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा, जिसमें छात्रों को फोटो, मार्कशीट, रैंक सर्टिफिकेट और NOC जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 3 अप्रैल 2026 तक चलेगी. चयनित छात्रों की सूची मई के पहले हफ्ते में जारी की जाएगी. वहीं फेलोशिप प्रोग्राम 13 मई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां इस वेबसाइट पर जाएं oldacademics.iitd.ac.in/srf/main.php
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
