Delhi Fashion Designing Colleges: दिल्ली के ये हैं टॉप फैशन डिजाइनिंग कॉलेज, एडमिशन लिया की बदली आपकी जिंदगी

Last Updated:

Delhi Top Fashion Designing Colleges: दिल्ली और नोएडा में NIFT, पर्ल एकेडमी, जेडी इंस्टीट्यूट , AAFT और IIT Delhi फैशन डिजाइनिंग करियर के लिए बेहतरीन कॉलेज माने जाते हैं. यहां एडमिशन लेने पर आपकी जिंदगी बदल जाएगी.

फैशन की दुनिया आज सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रह गई है. बल्कि एक तेजी से बढ़ता हुआ प्रोफेशन भी बन चुकी है. अगर आप भी क्रिएटिव हैं और कपड़ों, डिजाइन और ट्रेंड्स में दिलचस्पी रखते हैं तो फैशन डिजाइनिंग आपके लिए बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है. खास बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली में ऐसे कई टॉप कॉलेज हैं. जहां से पढ़ाई कर आप अपने सपनों को उड़ान दे सकते हैं.

दिल्ली में अगर फैशन डिजाइनिंग की बात हो और NIFT का नाम ना आए. ऐसा हो ही नहीं सकता है. यह देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान माना जाता है. यह डिजाइन टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट से जुड़े कई कोर्स उपलब्ध है. NIFT से पढ़ें स्टूडेंट को बड़े-बड़े फैशन ब्रांड में काम करने का मौका भी मिलता है. फैशन डिजाइनिंग के मामले में कॉलेज सबसे बेस्ट माना जाता है.

दिल्ली में स्थित पर्ल एकेडमी, फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में भी काफी मशहूर है. यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के साथ-साथ इंडस्ट्री का अनुभव भी प्रदान करता है. छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ वैश्विक फैशन डिजाइन ट्रेंड्स की भी पूरी समझ मिलती है. फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने की चाह रखने वाले छात्रों द्वारा विचार किए जाने वाले कॉलेजों की सूची में इस संस्थान का नाम हमेशा शामिल होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में स्थित, JD Institute of Fashion Technology भी एक बहुत ही मशहूर कॉलेज है. यह फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है. 1988 में स्थापित यह संस्थान दूर-दूर से आने वाले छात्रों को अपनी ओर आकर्षित करता है. क्योंकि इसने कई जाने-माने डिजाइनर दिए हैं. फीस की बात करें तो, यह आमतौर पर ₹5 लाख से ज़्यादा होती है. यहां छात्रों को फैशन शो, वर्कशॉप और लाइव प्रोजेक्ट्स के ज़रिए सीखने के अवसर दिए जाते हैं.

नोएडा में मौजूद AAFT कॉलेज भी अपने फैशन टेक्नोलॉजी के लिए काफी फेमस है. यहां भी फैशन डिजाइनर की डिग्री आप ले सकते हैं. यहां के फीस की बात करें तो ढाई 2 लाख के ऊपर ही होती है. यहां से फैशन डिजाइन की कोर्स करने के बाद इंटर्नशिप और जॉब दोनों ही ऑफर की जाती है. यहां से भी निकले बच्चों की आज फैशन डिजाइनिंग इंडस्ट्री में अच्छी सैलरी और पैकेज पर काम कर रहे हैं.

वहीं, दिल्ली में मौजूद आईआईटी दिल्ली भी न केवल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए फेमस है. बल्कि अपने फैशन डिजाइनिंग कोर्स के लिए भी जाना जाता है. इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको UCEED एंट्रेंस एग्जाम देना होता है. उसके बाद आपको यहां पर एडमिशन मिलता है. वहीं, यहां कोर्स की की फीस की बात करें तो 4 साल की कोर्स की फीस यहां पर लाखों में होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *