बिना ट्रैफिक एलीवेटड रोड से नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान, महामाया फ्लाईओवर के पास बनेगा एलीवेटेड रोड

Last Updated:

नोएडा से दिल्ली पहुंचने के लिए महामाया फ्लाईओवर के पास सेक्टर-94 तक एलिवेटेड रोड को बनने के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण की और से मंजूरी दे दी गई है. अब इस प्रोजेक्ट का फाइनल डीपीआर तैयार कर आईआईटी को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी. आपको बता दें जहां से एलिवेटेड रोड को बनाना शुरू किया जाएगा, वहीं पर चिल्ला एलिवेटेड रोड मिलेगा. जिसका निर्माण कार्य चल रहा है. नोएडा में पहले से ही मास्टर प्लान रोड नंबर 2 पर एलिवेटेड रोड बनाई गई है.

ख़बरें फटाफट

महामाया फ्लाईओवर के पास बनेगा एलीवेटेड रोड

नोएडा: नोएडा से दिल्ली पहुंचने के लिए महामाया फ्लाईओवर के पास सेक्टर-94 तक एलिवेटेड रोड को बनने के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण की और से मंजूरी दे दी गई है. अब इस प्रोजेक्ट का फाइनल डीपीआर तैयार कर आईआईटी को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी. आपको बता दें जहां से एलिवेटेड रोड को बनाना शुरू किया जाएगा, वहीं पर चिल्ला एलिवेटेड रोड मिलेगा. जिसका निर्माण कार्य चल रहा है. नोएडा में पहले से ही मास्टर प्लान रोड नंबर 2 पर एलिवेटेड रोड बनाई गई है. वहीं दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा के महामाया एलिवेटेड फ्लावर तक निर्माण कार्य चल रहा है. जिसकी लंबाई 5.96 किलोमीटर है जिसे दिल्ली के मयूर विहार फ्लावर से जोड़ दिया जाएगा.

बिना ट्रैफिक सीधे पहुंचेंगे दिल्ली

सेक्टर 94 तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय नोएडा विकास प्राधिकरण की ओर से पिछले सप्ताह ही ले लिया गया था. जिसमें आईआईटी के सर्वे के बाद थोड़ी बहुत कमी भी हो सकती है. महामाया फ्लाईओवर के पास बनने वाले नए एलिवेटेड रोड से नोएडा ग्रैंड एक्सप्रेस के ऊपर से ही बनाया जाएगा. जो सेक्टर-38 के सामने से चिल्लर एलिवेटेड रोड को जोड़कर सेक्टर 94 की गोल चक्कर तक पहुंचेगी. इसका सबसे अधिक लाभ दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को मिलेगा. जहां सेक्टर-15 की ओर से जाने वाले वाहन बिना एक्सप्रेसवे से नीचे उतरे सीधे सेक्टर 94 पहुंच सकेंगे. वहीं यहां से चढ़ने वाले वाहन जिला एलीवेटर रोड पर पहुंचकर सीधे मयूर विहार की तरफ से दिल्ली जा सकेंगे वहीं रैंप बनाकर नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर उतरने के लिए सेक्टर 38 के सामने से ही सुविधा की जाएगी. यहां पर उतरने वाला व्यक्ति सीधे एक्सप्रेसवे से गणों की ओर निकल जाएगा.

चिल्ला एलिवेटेड रोड को लेकर अधिकारियों के मुताबिक एक रैंप एक्सप्रेस वे पर कर शाहदरा नाले के पार उतर जाएगा. जहां से ग्रेनो एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाला एक ट्रैफिक लूप बना कर चढ़ाया जाना है. फिर से सेक्टर 94 के लिए बनाए जाने वाले एलिवेटेड रोड में बदलाव किया गया है. जो अब सीधे नया एलिवेटेड रोड चिल्ला एलिवेटेड से ही शुरू किया जाएगा.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *