Last Updated:
Delhi Election Results 2025: भारतीय जनता पार्टी को एक लंबे वक्त और अथक संघर्ष के बाद राष्ट्रीय राजधानी में जीत मिली है. ऐसे में पार्टी के कई ऐसे नेता हैं, जो दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के दावेदार हैं. लोकल 18 की टीम ने जब इस चर्चा को दिल्ली वासियों के बीच ले जाकर उनकी राय जाननी चाही तो कई चेहरे निकलकर सामने आए.
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 8 फरवरी को 26 सालों बाद 48 सीटों से दिल्ली विधान सभा चुनाव जीत लिया है. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार देर शाम दिल्लीवालों का धन्यवाद दिया. साथ ही पूर्व की आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार पर कई तीखे हमले भी किये, लेकिन अब बीजेपी के अंदर सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा. क्योंकि पार्टी को लंबे समय बाद राष्ट्रीय राजधानी में जीत मिली है. ऐसे में पार्टी के कई ऐसे नेता हैं, जो दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के दावेदार हैं. लोकल 18 की टीम ने जब इस बात और चर्चा को दिल्ली वासियों के बीच जाकर उनकी राय पूछी तो आईये जानते हैं दिल्लीवालों ने क्या कहा.
प्रवेश वर्मा पहली पसंद
दिल्ली के कई लोगों ने जैसे कि एमपी सिंह, सर्वेश शर्मा, राम लखन और भी कहीं लोगों ने सीधा-सीधा यह कहा कि दिल्ली में जिसने अरविंद केजरीवाल को हराया है. उसी को दिल्ली का सीएम बनना चाहिए. इन सभी लोगों ने अपनी पहली पसंद प्रवेश वर्मा को बताया. दिल्ली के एक वरिष्ठ नागरिक राजेश कुमार का कहना था कि प्रवेश वर्मा को ही सीएम बनाना चाहिए क्योंकि उनके पिता साहिब सिंह वर्मा भी दिल्ली के सीएम रह चुके हैं. उनके पिता ने भी दिल्ली में काफी अच्छे काम किए हैं.
अशोक गहलोत और स्मृति ईरानी भी शामिल
दिल्ली के मुकेश चौधरी नाम के व्यक्ति का कहना था कि दिल्ली में प्रवेश वर्मा तो पहली पसंद हैं, लेकिन अशोक गहलोत भी सीएम के दावेदार बन सकते हैं. वहीं, जब लोकल 18 की टीम ने स्मृति ईरानी के नाम पूछा तो उनका कहना था की स्मृति ईरानी लोकसभा चुनाव हार चुकी हैं. इसलिए उनको दिल्ली का सीएम बनाना कोई ज्यादा अकल मंदी की बात नहीं होगी.
भ्रष्टाचार के आरोप वाला न हो नेता
दिल्ली के एक और वरिष्ठ नागरिक एसके दुआ का कहना था कि दिल्ली में जो भी चेहरा आए. वह चेहरा प्रधानमंत्री के जैसा कोई चेहरा हो ताकि दिल्ली की तरक्की हो सके और दिल्ली में रुके हुए कामों को वह व्यक्ति आगे बढ़ा सके. दिल्ली के एक और वरिष्ठ नागरिक जिनका नाम डीपी सिंह है. उनका कहना था कि दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की टीम में कई ऐसे चेहरे हैं, जिनको सीएम बनाया जा सकता है, लेकिन उनका कहना था कि इस समय उनका नाम लेना सही नहीं होगा, लेकिन वह चाहते हैं कि जो भी चेहरा हो. उसके ऊपर किसी भी तरह का कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप ना हो.
