Jharkhand Vidhansabha Chunav: लिस्ट BJP की, टेंशन JDU को… 55 सीटों पर फाइनल हो गया नाम, 12 अभी और आएंगे

होमताजा खबरjharkhand

Jharkhand Vidhansabha Chunav: लिस्ट BJP की, टेंशन JDU को… 55 सीटों पर फाइनल हो गया नाम, 12 अभी और आएंगे

Last Updated:

Jharkhand Election 2024: सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करना बीजेपी के लिए आसान नहीं है. क्योंकि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी जदयू को झारखंड में केवल 2 सीट देना चाहती है. वहीं जदयू 11 सीटों की मांग कर रही है.

बीजेपी ने झारखंड चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं.

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सूबे में चुनावी बिगुल बज चुका है. हालांकि चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं है. इसलिए राजनीतिक दलों ने तैयारी भी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में झारखंड की लगभग सभी सीटों पर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक करीब 55 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो गया है. वहीं करीब 10 -12 सीटों पर नाम को तय करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी गई है. हालांकि बीजेपी की यह लिस्ट जदयू की टेंशन बढ़ा सकती है. क्योंकि करीब 67 सीटों पर बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी और बाकी 14 सीटों पर लोजपा, जदयू और आजसू लड़ सकती है. बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे की घोषणा के बाद बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है. बताया जा रहा है कि अगले दो दिन में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है.

जदयू मांग रही 11 सीट
हालांकि सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करना बीजेपी के लिए आसान नहीं है. क्योंकि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी जदयू को झारखंड में केवल 2 सीट देना चाहती है. वहीं जदयू 11 सीटों की मांग कर रही है. लेकिन इस बीच बीजेपी के लिए राहत की खबर यह है कि जदयू ने ऐलान कर दिया है कि वह झारखंड विधानसभा का चुनाव बीजेपी के साथ लड़ेगी.

जानें कब होगा चुनाव
18 अक्टूबर से राज्य में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. झारखंड के 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा. इसके अलावा विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. इसके साथ ही राज्य में नई सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक दलों के बीच मुकाबले का मंच तैयार हो गया है.

2019 में बीजेपी 79 सीटों पर चुनाव लड़ी थी
2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 79 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी. भाजपा को 33.37 प्रतिश, कांग्रेस को 13.8, जेएमएम को 18.72, राजद को 2.75, जदयू को 0.73, बसपा को 1.53, सीपीआईएम को 0.32 और आजसू को 8.10 प्रतिशत वोट मिले थे. इस बार बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ मजबूती से चुनाव लड़ने वाली है. बीजेपी, जदयू, आजसू और लोजपा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले हैं.

About the Author

Prashant Rai

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले प्रशांत राय पिछले 7 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. काफी लंबे समय से डिजिटल मीडिया में अलग-अलग पदों पर काम कर रहे हैं. फिलहाल वो न्यूज18 इंडिया में सीनियर-सब ए…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *