दिल्ली जोधपुर वंदे भारत में जुड़ गया नया स्टॉपेज, अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी ट्रेन, टाइमिंग भी हुई चेंज

अगर आपको भी दिल्ली और जोधपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करना है तो आपके लिए बड़ी खबर है.रेल मंत्रालय ने इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के स्टॉपेज में बदलाव किया है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का एक और स्टॉपेज जोड़ा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 25 सितंबर को जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था. इसके बाद 27 सितंबर से यात्रियों को लाना-ले जाना शुरू किया था. यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में अन्य छह दिनों में चलती है और 606 किलोमीटर की दूरी करीब 8 घंटे 5 मिनट में तय करती है.

अब कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

रेलवे के अनुसार, अब यह ट्रेन पहले के 8 स्टेशनों के बजाय अब 9 स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, गांधी नगर जयपुर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशन शामिल हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गांधी नगर जयपुर स्टेशन पर इस ट्रेन का ट्रायल स्टॉपेज शुरू किया गया है, जो अगले आदेश तक लागू रहेगा.

ट्रेन की टाइमिंग भी बदली

वापसी में ट्रेन संख्या 26482 दिल्ली कैंट से दोपहर 3:10 बजे चलकर शाम 7:00 बजे जयपुर पहुंचती है और 7:05 बजे आगे रवाना होती है. यह रात 11:20 बजे जोधपुर पहुंचती है.

अब नई व्यवस्था के तहत 29 मार्च से ट्रेन संख्या 26481 गांधी नगर जयपुर स्टेशन पर सुबह 9:34 बजे पहुंचेगी और 9:36 बजे रवाना होगी. वहीं ट्रेन संख्या 26482 शाम 6:37 बजे यहां पहुंचेगी और 6:39 बजे प्रस्थान करेगी. रेलवे के इस फैसले से खासकर जयपुर क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *