Harish Rana News: 10 मिनट का मौन, गायत्री मंत्र का जाप… कैसे हुआ हरीश राणा का अंतिम संस्कार?

Last Updated:

Harish Rana Death News Live: गाजियाबाद के हरीश राणा 13 साल के संघर्षों के बाद अब अपने अंतिम सफर पर निकल पड़े हैं. बुधवार को ग्रीन पार्क श्मशान ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके परिवार के लोग, पड़ोसी, दोस्त और ब्रह्म कुमारी की बहनें मौजूद थीं. मीडिया से बात करते हुए हरीश के पिता ने कहा कि अभी वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं. दो दिन बाद वह सबसे बात कर पाएंगे.

हरीश राणा का हुआ अंतिम संस्कार.

Harish Rana Death Last Cremation Live: गाजियाबाद के हरीश राणा का बुधवार को ग्रीन पार्क श्मशान ग्राउंड में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके परिवार के लोग, पड़ोसी, रिश्देतार और दोस्त मौजूद रहे. हरीश राणा को उनके भाई और बहन ने मुखाग्नि दी. हरीश के अंतिम संस्कार में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंचे हुए थे. हरीश को मुखाग्रि देने से पहले गायत्री मंत्र का जाप किया गया और 10 मिनट का मौन रखा गया. यहां पढ़ें हर पल का अपडेट्स…

Harish Rana News: हरीश राणा को उनके भाई और बहन ने दी मुखाग्रि
हरीश राणा को उनके भाई आशीष और बहन ने मुखाग्नि दी है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम उनके पूरे परिवार के साथ खड़े हैं. पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और इस परिवार ने जिस तरीके से अपने बेटे का लंबा दर्द देखा आज वह अपने अंतिम सफर पर है और हमारी सांत्वना परिवार के साथ है और करने के बाद भी हरीश ने समाज के लिए लोगों के लिए सोचा और अपने अंगदान किया यह कोई महान ही कर सकता है.

Harish Rana News: हरीश राणा के अंतिम संस्कार में पहुंचे अजय राय
हरीशा राणा के अंतिम संस्कार के दौरान गायत्री मंत्र के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इस दौरान यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंचे.

Harish Rana Death Live: अपने अंतिम सफर पर निकले हरीश राणा
13 साल के लंबे इंतजार के बाद आज हरीश राणा अपने अंतिम सफर पर निकल पड़े हैं. उनके पिता ने मीडिया से हाथ जोड़ते हुए कहा कि अभी हम कुछ नहीं बोल पाएंगे. 2 दिन के बाद आप सब से बात होगी. उनके पड़ोसियों ने बताया कि परिवार बेहद ज्यादा शोकाकुल .है दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं और परिवार ने जो लंबी लड़ाई लड़ी है, आज बेटे को मुक्ति मिल गई. वह अंतिम यात्रा पर निकल पड़े हैं. पूरा परिवार बेहद ज्यादा दुखी है और कोई भी बात करने की स्थिति में नहीं है. इस मौके पर ब्रह्माकुमारी दीदी भी मौजूद थीं.

हरीश राणा के अंतिम संस्कार की तस्वीर.

Harish Rana Death Live: दिल्ली एम्स में हरीश राणा का हुआ निधन
भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का 13 साल से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद एम्स-दिल्ली में मंगलवार को निधन हो गया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. राणा (31) को 14 मार्च को गाजियाबाद स्थित उनके घर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉ. बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल की उपशामक देखभाल इकाई (पैलिएटिव केयर यूनिट) में स्थानांतरित किया गया था। वह 2013 से कोमा में थे.

Harish Rana Live: 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु की दी थी अनुमति
बीते 11 मार्च को उच्चतम न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसले में हरीश राणा के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी. राणा पंजाब विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्र थे. वह 2013 में चौथी मंजिल की बालकनी से गिर गए थे और उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई थीं. तब से वह कोमा में थे और उन्हें कृत्रिम पोषण और कभी-कभी ऑक्सीजन की सहायता दी जा रही थी.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *