Last Updated:
नतीजों ने कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों को तो मौसम ने आम लोगों को हैरान कर दिया है. राज्य में केवल राजनीतिक मिजाज नहीं बदला है, बल्कि मतगणना के दौरान मौसम का मिजाज भी बदल गया है. राज्य के बड़े हिस्से में सुबह से बेमौसम बारिश हो रही है.
निशा राठौड़/उदयपुर. राजस्थान में मतदाताओं के राज बदलने का रिवाज बरकरार रहते हुए नजर आ रहा है. रुझानों के बाद अब की बार राजस्थान में ‘भाजपा की सरकार’ बनती नजर आ रही है. तमाम अनुमानों को झुठलाते हुए मतदाताओं ने भाजपा पर बंपर भरोसा जताया है. नतीजों ने कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों को तो मौसम ने आम लोगों को हैरान कर दिया है. राज्य में केवल राजनीतिक मिजाज नहीं बदला है, बल्कि मतगणना के दौरान मौसम का मिजाज भी बदल गया है. राज्य के बड़े हिस्से में सुबह से बेमौसम बारिश हो रही है
दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं में जोश
पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिनों से उदयपुर शहर में मौसम बना हुआ है. वहीं, चुनावी रिजल्ट के घोषणा के साथ ही उदयपुर शहर में तेज बारिश शुरू हो गई है. तेज बारिश से बचने के लिए कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर नहीं आ रहा है. आमतौर पर काउंटिंग के दौरान काउंटिंग केंद्र के बाहर सैकड़ो की संख्या में पार्टियों के कार्यकर्ता नजर आते हैं लेकिन बारिश की वजह से कार्यकर्ता देखने को नहीं मिल रहे हैं. इसी तरह कोटा करौली और अन्य स्थानों पर भी बारिश हो रही है, लेकिन बारिश के बावजूद प्रत्याशियों के समर्थकों में जोश है. करौली में तो लोग मतगणना केंद्र के बाहर हाथों से तिरपाल पकड़कर खड़े हैं. कोटा में भी बारिश से लोगों का जोश कम हुआ है, कोटा में भी सुबह 9 बजे से लगातार बारिश का दौर जारी है.
उदयपुर शहर में 8 विधानसभा क्षेत्र की काउंटिंग हो रही है. इस काउंटिंग के दौरान 6 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं वहीं, एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर बाप पार्टी के कार्यकर्ता मजबूत नजर आ रहे है. 10.30 बजे तक ऑफीशियली परिणाम गोगुंदा से भाजपा के प्रताप लाल भील वोटो 3701 से आगे है.
झाडोल से भाजपा के बाबूलाल खराड़ी 7490 वोटो से आगे
खेरवाड़ा से बिटीपी के प्रवीण कुमार परमार1059 वोटो से आगे
उदयपुर ग्रामीण से भाजपा के फूल सिंह मीणा 1912 वोटो से आगे
उदयपुर शहर से कांग्रेस के गौरव 2370 वोटो से आगे
मावली से भाजपा के कृष्ण गोपाल पालीवाल 1864 वोटो से आगे
वल्लभनगर से भाजपा के उदयलाल डांगी 3937 वोटो से आगे
सलूंबर से बाप पार्टी के जितेश कुमार मीणा 219 वोटो से आगे
