Last Updated:
PBKS vs GT IPL 2026 Live Score: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर है. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला ज…और पढ़ें
पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस लाइव.
IPL 2026 PBKS vs GT Live Cricket Score: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. टॉस पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और बॉलिंग चुनी. गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज पहले बैटिंग करते हुए एक अच्छा टोटल बोर्ड पर लगाना चाहेंगे. पंजाब किंग्स के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कोनोली डेब्यू कर रहे हैं, जबकि गुजरात ने ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा को टीम के लिए डेब्यू कैप दी. भारतीय टी20 टीम से बाहर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इस मुकाबले में अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करेंगे तो उनका इरादा खुद को साबित करने का भी होगा. पिछले साल की रनरअप श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स इस बार अपने पहले आईपीएल खिताब का सूखा खत्म करने के इरादे से खेलेगी. वहीं, शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 में एलिमिनेटर तक पहुंची थी, लेकिन मुंबई इंडियंस से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. गुजरात की नजरें इस बार अपने दूसरे आईपीएल खिताब पर होंगी.
