Last Updated:
Agriculture News : इनकी खरीद की शुरुआत 2 अप्रैल से होगी. मसूर, चना और सरसों की खरीद 30 जून तक होगी. तूर (अरहर) की खरीद भी तय समय के अनुसार संचालित होगी. दलहन-तिलहन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में सुधार की उम्मीद है. यह किसान भाइयों के लिए खुशखबरी है. आइये जानते हैं इस बारे में डिटेल में…
UP में किसानों से खरीद की शुरुआत 2 अप्रैल से होगी. (फोटो एआई)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है. भारत सरकार ने राज्य में मसूर, चना, तूर (अरहर) और सरसों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की अनुमति दे दी है. इससे दलहन और तिलहन उत्पादक किसानों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है. सरकार ने अलग-अलग फसलों के लिए खरीद का लक्ष्य भी तय किया है. आइये जानते हैं इसके बारे में..
कितनी फसलों की होगी खरीद?
- मसूर- 6.77 लाख मीट्रिक टन
- चना- 2.24 लाख मीट्रिक टन
- तूर (अरहर)- 1.14 लाख मीट्रिक टन
- सरसों- 5.30 लाख मीट्रिक टन
MSP रेट क्या-क्या तय हुए?
किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम मिले, इसके लिए MSP तय की गई है. इसमें मसूर ₹7000 प्रति क्विंटल, चना ₹5875 प्रति क्विंटल, सरसों ₹6200 प्रति क्विंटल, तूर (अरहर) ₹8000 प्रति क्विंटल तय की गई है.
कब से कब तक होगी खरीद?
इनकी खरीद की शुरुआत 2 अप्रैल से होगी. मसूर, चना और सरसों की खरीद 30 जून तक होगी. तूर (अरहर) की खरीद भी तय समय के अनुसार संचालित होगी. इस पूरी प्रक्रिया में केंद्र और राज्य की एजेंसियां मिलकर काम करेंगी: केंद्रीय एजेंसियां NAFED और NCCF के साथ ही राज्य एजेंसियां UPPCU, UPPCF, जैफेड और UPSS इस पर काम करेंगी.
क्या है इसका असर?
इस फैसले से बाजार में दाम गिरने की स्थिति में भी किसानों को न्यूनतम कीमत की गारंटी मिलेगी. साथ ही दलहन-तिलहन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में सुधार की उम्मीद है.
About the Author
Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
