घर किराये पर लेना है? ग्रेटर नोएडा की इन सोसाइटियों पर जरूर डालें नजर, 18 हजार से शुरू किराया!

Last Updated:

Greater Noida Top Societies: घर किराये पर लेने का प्लान बना रहे हैं? ग्रेटर नोएडा आज तेजी से उभरता हुआ रियल एस्टेट हब बन चुका है, जहां हर बजट और जरूरत के अनुसार आवासीय विकल्प आसानी से मिल जाते हैं. यहां लो-राइज और हाई-राइज दोनों तरह की सोसाइटियां बेहतर लाइफस्टाइल और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करती हैं. आइए जानते हैं ग्रेटर नोएडा की कुछ प्रमुख सोसाइटियों के बारे में, जो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं.

Unitech Heights, Sector Chi दूसरी सोसाइटी है, जो अपने बड़े 3 बीएचके अपार्टमेंट्स और लो-डेंसिटी वातावरण के लिए जानी जाती है. यहां रहने वालों को शांति और स्पेस दोनों मिलता है. साथ ही, आसपास दो नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी विकसित हो रहे हैं. किराया 25,000 से 35,000 रुपए के बीच है.

Unitech Habitat एक बहुत ही लोकप्रिय और स्पेशियस सोसाइटी है, जो सेक्टर Pi-2 में स्थित है. यहां फ्लैट्स का साइज काफी बड़ा होता है (लगभग 1700+ sq.ft. 2BHK) और वेंटिलेशन भी अच्छा मिलता है. सोसाइटी की साफ-सफाई और मेंटेनेंस भी काफी अच्छी मानी जाती है, जिससे रहने का अनुभव और बेहतर हो जाता है. यहां 2 बीएचके का किराया लगभग 18,000 से शुरू होकर 20,000+ रुपए तक है.

तीसरे नंबर पर आती है एक्सप्रेस पार्क व्यू 2, जो सेक्टर Chi-5 में स्थित है. यह सोसाइटी लो-राइज और हाई-राइज का अच्छा कॉम्बिनेशन है. सोसाइटी के अंदर ही शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है और यह नोएडा व दिल्ली से अच्छी तरह जुड़ी हुई है. साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक होने से इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है. यहां किराया 20,000 से 40,000 रुपए के बीच है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

SKA Metroville 130 मीटर रोड के पास स्थित है और बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए जानी जाती है. यहां 2 बीएचके से लेकर 3 बीएचके, सर्वेंट फ्लैट्स उपलब्ध हैं. यह सोसाइटी आधुनिक सुविधाओं के साथ किफायती विकल्प देती है, जहां किराया 18,000 से शुरू होता है.

Supertech Czar ओमिक्रॉन सेक्टर में स्थित एक बजट-फ्रेंडली सोसाइटी है. यहां हाई-राइज और लो-राइज दोनों तरह के फ्लैट्स मिलते हैं और 2 बीएचके का किराया लगभग 20,000 रुपए के आसपास रहता है.

Eldeco Residency Greens ग्रेटर नोएडा में स्थित एक प्रीमियम लो-राइज सोसाइटी है. यहां केवल ग्राउंड प्लस तीन फ्लोर हैं, जिससे कम भीड़ और बेहतर प्राइवेसी मिलती है. 2 बीएचके से 4 बीएचके तक के फ्लैट्स यहां उपलब्ध हैं, जिनका किराया लगभग 20,000 से 50,000 रुपए के बीच है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *