Last Updated:
Harshit Bhatt Death News: नोएडा के सेक्टर-94 में खाली पड़े एक ग़ड्डे में भरे पानी के अंदर डूबकर एक 23 वर्षीय युवक हर्षित भट्ट की मौत हो गई है. इस घटना के बाद जमकर लोग नोएडा प्रधिकरण को ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि युवराज मेहता केस के बाद भी यह लोग नहीं जागे. वहीं मृतक की मां का कहना है कि मेरा बेटा तैराक था उसकी हत्या हुई है. इस घटना के बाद कई सवाल है जो उठ रहे हैं.
मृतक हर्षित की तस्वीर.
नोएडा: युवराज मेहता के बाद एक और नौजवान युवक नोएडा प्रधिकरण की लापरवाही का भेट चढ़ गया. गाजियाबाद के इंदिरापुरम का रहने वाला हर्षित भट्ट की पानी से भरे गड्डे में डूबकर मौत हो गई. परीक्षा खत्म होने के बाद हर्षित दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने सेक्टर-94 पहुंचा था. जहां 80 फुट गहरे खाली पड़े निर्माण स्थल में भरे पानी में डूब कर हर्षित की जान चली गई. 23 वर्षीय हर्षित एमिटी युनिवर्सिटी का छात्र था और वह अपने 3 दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था. मगर दोस्त तो लौटे पर हर्षित उसका शव उसके घर आया.
बेटे की मौत पर क्या बोली मां
वहीं इस पूरी घटना में हर्षित की मां का भी बयान सामने आया है, और उन्होंने कहा कि जो बेटा पानी का राजा था वह कैसे पानी में डूब सकता है. हर्षित की मां ने बताया कि उनका बेटा तैराक था और वह ‘बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन’ का छात्र था. मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे शक है कि इन तीनों दोस्तों ने ही मेरे बेटे को मारा है. अब हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर कैसे एक तैराक पानी में डूब सकता है?
बेहतर तैराक था हर्षित
सोशल मीडिया पर हर्षित के तैराकी की फोटोज-वीडियोज पड़ी हुई है, जो यह साबित कर रहा है कि वह हकीकत में एक बेहतर तैराक था. खेलों में अच्छा था और तैरना जानता था. अब सवाल उठता है कि क्या पानी में कोई खतरनाक करंट था? या उसके शरीर में अचानक मसल क्रैम्प (मांसपेशियों में अकड़न) आया? या फिर गहराई का अंदाजा गलत था?
पिकनिक मनाने गया था हर्षित
डीसीपी के मुताबिक, हर्षित वहां पिकनिक मनाने और नहाने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ गया था. वहीं, जब हर्षित डूब रहा था, तीन दोस्त मौके पर मौजूद थे. वहीं तीनों दोस्त पुलिस हिरासत में है. और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पूछताछ के चलते पुलिस इन बातों का भी ध्यान रख रही है कि तीनों के बयानों में कहीं कोई फर्क तो नहीं. पुलिस जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीनों ने पुलिस को सूचना देने में इतनी क्यों हुई.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
