Last Updated:
Delhi Educates Expo Event: 12वीं पास कर चुके बच्चों के लिए एक शानदार मौका है. क्योंकि देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा एजुकेशन इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा इवेंट. जहां पर कई विश्वविद्यालय और कॉलेज होंगे. इसमें देशभर के कॉलेज और विश्वविद्यालय आयेंगे, जिनसे सीधा बात करके वहीं पर दाखिला लिया जा सकता है.
आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 18 और 19 अप्रैल यानी शनिवार और रविवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 7:00 तक एजुकेशन इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इवेंट होगा, जिसका नाम एजुकेटस एक्सपो है, जिसमें देश भर के कॉलेज और विश्वविद्यालय अपनी टीम के साथ मौजूद होंगे.
यह इवेंट खास तौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए बनाया जाता है. जो 10वीं और 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं या स्नातक के बाद आगे के पाठ्यक्रमों, कोर्सेज और करियर विकल्पों के बारे में जानना चाहते हैं. इसमें माता-पिता भी अपने बच्चों के साथ भाग ले सकते हैं.
इस इवेंट में जाने वाले स्टूडेंट्स को कोर्स और प्रवेश प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी. करियर काउंसलिंग और विशेषज्ञ मार्गदर्शन होगा. स्कॉलरशिप अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी. कई स्थानों पर मुफ्त प्रवेश पंजीकरण के बाद का मौका भी मिलेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एजुकेटस एक्सपो एक शैक्षिक शिक्षा और करियर प्रदर्शनी है. जहां स्टूडेंट्स अपने माता पिता और शैक्षिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को एक ही मंच पर लाकर उनके बीच बात करवा सकेंगे. इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को सही करियर, कॉलेज और कोर्स चुनने में मदद करना है.
यह एक इंटरैक्टिव शिक्षा एक्सपो और शिक्षा मेला है, जिसमें भारत और विदेशों से 50 से 75 प्रमुख विश्वविद्यालय, कॉलेज और शैक्षिक संस्थान शामिल होने के लिए भारत मंडपम आयेंगे. यहां पर स्टूडेंट्स सीधे संस्थानों के प्रतिनिधियों से बात कर सकते हैं, जानकारी ले सकते हैं और करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं.
