Last Updated:
Delhi Malviya Nagar Fire Live: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह एक होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. अधिकारियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग इमारत में …और पढ़ें
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई.
Malviya Nagar restaurant fire Live: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह हुए भीषण होटल-रेस्टोरेंट अग्निकांड ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया. हौज रानी इलाके स्थित इमारत में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं और लपटों से भर गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर कई दमकल गाड़ियां और रेस्क्यू टीमें भेजी गईं. अधिकारियों के मुताबिक बचाव अभियान के दौरान करीब 20 लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया और उन्हें CATS एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया.
