Last Updated:
Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL Live: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. अपने घरेलू मैदान पर खेल रही चेन्नई की टीम ने एक बदल…और पढ़ें
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव.
CSK vs PBKS IPL 2026 Live Score Updates: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है. अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेल रही चेन्नई की टीम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. मैथ्यू शॉर्ट की जगह अनकैप्ड स्टार प्रशांत वीर को मौका दिया गया है, जिन्हें ऑक्शन में 14 करोड़ से ऊपर की भारी भरकम रकम देकर खरीदा था. वहीं, पंजाब ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई चेंज नहीं किया है. सीएसके की नजरें इस मैच को नाम कर जीत का खाता खोलने पर होंगी. वहीं, पंजाब की कोशिश लगातार दूसरी जीत पर होगी.
