Last Updated:
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) में बड़ा बदलाव हुआ है. इसकी वजह सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है. इसी बीच राघव चड्डा की जगह पर आप के नए डिप्टी लिडर डॉ. अशोक मित्तल ने दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू मुलाकात की. संगठनात्मक फेरबदल के दौर और सोशल मीडिया बयानबाजी के बीच इस मुलाकात पर राजनीतिक पंडित कई तरह के कयास लगा रहे हैं.
आप के राज्यसभा में नए डिप्टी लिडर डॉ अशोक मित्तल ने दिल्ली के एलजी से मुलाकात की.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की सियासत में इन दिनों बड़े बदलावों की बयार चल रही है. आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा में संगठनात्मक बदलाव किया है. अपने चर्चित चेहरे राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लिडर के पद से मुक्त कर दिया है. उनकी जगह पंजाब से सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. अशोक मित्तल को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है. इसी बीच मित्तल की दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात पर राजनीतिक हड़कप मचा हुआ है.
पद संभालने के एक दिन बाद ही डॉ. अशोक मित्तल शुक्रवार को दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात करने लोक निवास पहुंचे. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके गहरे मायने निकाले जा रहे हैं.
राघव चड्ढा बनाम ‘पार्टी लाइन’
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अधिक चर्चा राघव चड्ढा के रुख की हो रही है. पद से हटाए जाने के बाद चड्ढा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें खामोश किया गया है, हराया नहीं. उनके इस बयान ने पार्टी के भीतर चल रहे अंतर्विरोधों को सतह पर ला दिया है. सूत्रों के अनुसार, पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा के काम करने के तरीके से असंतुष्ट थे. उन पर आरोप लगाया गया कि वे सदन में जनता के वास्तविक मुद्दों को उठाने के बजाय अपनी ‘सॉफ्ट पीआर’ (छवि निर्माण) पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे थे.
कौन हैं डॉ. अशोक मित्तल?
पंजाब से आने वाले डॉ. अशोक मित्तल एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और उद्यमी हैं. वे देश की बड़ी निजी यूनिवर्सिटीज में शुमार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के संस्थापक चांसलर हैं. मित्तल ने इस बदलाव पर बेहद सलीके से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुराने पदाधिकारी को हटाना और नए को मौका देना एक सामान्य प्रक्रिया है और इसके पीछे कोई विशिष्ट या नकारात्मक कारण नहीं है.
About the Author
Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें
