सैफ पुरुष अंडर 20 चैम्पियनशिप के फाइनल में हारा भारत, बांग्लादेश ने पेनल्टी शूटआउट में मारी बाजी

Last Updated:

SAFF Mens U 20 Championship Final: भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ पुरुष अंडर 20 चैम्पियनशिप के फाइनल में शुक्रवार को बांग्लादेश ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा दिया. बांग्लादेश ने यह खिताब दूसरी बार जीता है.

बांग्लादेश से फाइनल में हारा भारत.

माले. भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ पुरुष अंडर 20 चैम्पियनशिप के फाइनल में बांग्लादेश ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा दिया. बांग्लादेश ने यह खिताब दूसरी बार जीता है. तय समय तक स्कोर 0-0 रहा, जिसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में गया. ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों ने 1-1 से ड्रॉ खेला था. पेनल्टी शूटआउट में भारत के रिषि सिंह और उमंग डोडुम गोल नहीं कर पाए, लेकिन सैमुअल रक्षम ने गोल किया. बांग्लादेश के लिए रोनान सुलिवान ने निर्णायक गोल किया. भारत ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 3-0 से हराया था और बांग्लादेश से ड्रॉ खेला था. सेमीफाइनल में भारत ने भूटान को 5-0 से हराया था.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *