Last Updated:
Gold jewellery trending design lightweight: आज की मॉडर्न महिलाओं के लिए मंगलसूत्र अब सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट भी बन चुका है. खास बात ये है कि हल्के वजन में भी डिजाइन इतने आकर्षक बनाए जा रहे हैं कि हर पीस अपने आप में यूनिक नजर आता है. यहां दी गई इन 5 तस्वीरों में भी यही ट्रेंड साफ दिखाई देता है जहां हर डिजाइन का अपना अलग लुक और इस्तेमाल है.
इस मंगलसूत्र में गोल रिंग पेंडेंट दिया गया है, जिसके नीचे छोटे-छोटे गोल्ड ड्रॉप्स लटक रहे हैं. एक साइड स्लीक गोल्ड चेन और दूसरी तरफ ब्लैक बीड्स का कॉम्बिनेशन इसे क्लासिक के साथ मॉडर्न टच देता है. यह डिजाइन फेस्टिव और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है.
इस डिजाइन में बहुत ही सिंपल और क्लीन डिजाइन देखने को मिलता है. पतली गोल्ड चेन के बीच में छोटे-छोटे ब्लैक बीड्स का स्ट्रेट पैटर्न है. यह डिजाइन खासतौर पर ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट है न ज्यादा भारी, न ज्यादा चमकदार, लेकिन बेहद क्लासी.
इस मंगलसूत्र में तीन गोल सर्कल एक साथ जुड़े हुए हैं, जो काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश लगते हैं. इसमें ब्लैक बीड्स बहुत कम हैं, जिससे इसका फोकस पूरी तरह पेंडेंट पर जाता है. यह डिजाइन वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी आसानी से कैरी किया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस में छोटे-छोटे ज्योमेट्रिक शेप वाले गोल्ड पीस एक लाइन में जुड़े हुए हैं, जिनके साथ ब्लैक बीड्स का हल्का टच दिया गया है. यह डिजाइन युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है क्योंकि इसमें ट्रेडिशन और फैशन का बैलेंस नजर आता है. ये मॉडर्न भी है और स्टाइलिश भी. रोज के लिए अच्छा डिजाइन है.
इस डिजाइन में इन्फिनिटी शेप का पेंडेंट है, जिसमें हल्की स्टोन वर्क डिटेलिंग भी दिख रही है. यह डिजाइन प्यार और रिश्ते की अनंतता को दर्शाता है, इसलिए नई दुल्हनों और कपल्स के बीच खासा ट्रेंड में है. इसे रोजाना पहनने के साथ-साथ खास मौकों पर भी स्टाइल किया जा सकता है.
इन सभी डिजाइनों में एक बात कॉमन है हल्का वजन, कम गोल्ड में ज्यादा स्टाइल. यही कारण है कि 3 ग्राम के ये मंगलसूत्र आज की महिलाओं की पसंद बनते जा रहे हैं. ये न सिर्फ बजट फ्रेंडली हैं, बल्कि हर मौके के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन भी देते हैं.
