PHOTO: दाढ़ी पर तिरंगा, कार पर क्रिकेटर्स के साइन… ऐसा फैन कम ही देखा होगा

होमफोटोDelhi

दाढ़ी पर तिरंगा, कार पर क्रिकेटर्स के साइन… ऐसा फैन कम ही देखा होगा

Last Updated:

Cricket Jabra Fan: हमारे देश में क्रिकेट को एक खेल नहीं, बल्कि भावनाओं के तौर पर लिया जाता है. भारतीय क्रिकेट टीम के एक से बढ़कर एक फैन हमारे देश में मौजूद हैं, लेकिन आज आप जिस फैन से मिलने जा रहे हैं. उसे भारतीय क्रिकेट टीम का जबरा फैन कहा जाता है. उन्होंने अपनी महंगी लग्जरी गाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम के रंग में रंगवा रखा है. जहां भी मैच होता है वह मीलों का सफर तय करके अपनी गाड़ी से स्टेडियम तक पहुंचते हैं. कई बार स्टेडियम से वह वायरल भी हो चुके हैं. इनका नाम है शांति प्रिय गोयल है, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान बढ़ी हुई दाढ़ी का इस्तेमाल किया. सबसे पहले उसे तिरंगे के रंग में रंगा और यहीं से उन्हें एक अलग पहचान मिल गई.

शांतिप्रिय गोयल बताते हैं कि लॉकडाउन में दाढ़ी काफी बढ़ गई थी तो उन्होंने सोचा क्यों ना अपनी दाढ़ी का इस्तेमाल करें. उस समय वर्ल्ड कप 50 ओवर वाला 2023 में चल रहा था. इस दौरान इन्होंने अपनी दाढ़ी को तिरंगे के रंग में रंगा और भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने पहुंच गए. स्टेडियम से वह वायरल हो गए और तभी इन्होंने अपनी पूरी गाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम के रंग में रंग दिया.

उन्होंने बताया कि लोग उनके पास आते हैं और सेल्फी लेते हैं. दाढ़ी पर तिरंगा होने की वजह से उन्हें गर्व महसूस होता है. वह स्टेडियम से मैच देखते हैं और घर से उनका परिवार मैच देखता है. जैसे ही मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की स्थिति गड़बड़ होती है. वैसे ही उनकी मां सुंदरकांड का पाठ करने लगती हैं.

शांतिप्रिया गोयल ने बताया कि उनकी गाड़ी के ऊपर अभिषेक शर्मा से लेकर सोनू सूद, राजपाल यादव, रिंकू सिंह, रोहन जेटली जो कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष हैं. राजीव शुक्ला समेत कई भारतीय क्रिकेट टीम और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने सिग्नेचर किए हैं. यही नहीं, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने भी उनकी गाड़ी पर अपने साइन किए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने यह भी बताया कि प्रोफेशन के तौर पर वह एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं. साथ ही साथ अपने इस जुनून को भी साथ लेकर चलते हैं. उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार और ऑफिस के लोग उनका सहयोग करते हैं.

उनकी गाड़ी के बोनट पर अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और बुमराह की फोटो है. तिरंगे के रंग में ही गाड़ी भी सजी हुई है. उन्होंने बताया कि अपनी इस कार को वह सहेज कर कहीं रखना चाहते हैं. अभी इस पर कुछ और क्रिकेटर्स के साइन बाकी हैं. उन सभी क्रिकेटर्स के साइन के बाद वह इस गाड़ी को कहीं सहेज कर रखेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *